Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सैनिको के सम्मान में कांग्रेस 11 जून को लुबी सर्कुलर रोड विवाह भवन में जय हिंद सभा का आयोजन करेगी



 धनबाद। जिला कांग्रेस मुख्यालय हाउसिंग कॉलोनी धनबाद में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह कि अध्यक्षता में सैनिको के सम्मान में जय हिंद सभा की तैयारी को लेकर एक अति आवश्यक बैठक संपन्न हुआ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के द्वारा निर्देशित जय हिंद सभा को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंड नगर कांग्रेस अध्यक्षो जिला कांग्रेस के पदाधिकारीयो सहित सभी सम्मानित कांग्रेस नेताओ कार्यकर्ताओ से बैठक में आह्वावान किया गया। 

जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सह जय हिंद सभा कांग्रेस के पर्यवेक्षक अजय कुमार दुबे भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेगें। उन्होने बताया कि धनबाद लोक सभा, विधान सभा 2024 के उम्मीदवार सहित सभी सम्मानित नेताओ को आमंत्रित किया गया है पूर्व सैनिको और समाजिक संस्थान   Civil Society को भी आमंत्रित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा जय हिंद सभा के माध्यम से अपने सैनिको के शौर्य और बलिदान के सम्मान मे आयोजित किया है हम अपनी सेना का सम्मान करते हैं और भाजपा कें मंत्री बोलते हैं कि देश के सैनिक मोदी के चरणो में नतमस्तक हैं। भाजपा के मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह देश की कर्नल शौफिया कुरैशी के संबंध में कहता है कि पाकिस्तान की बहन बेटी शोफिया कुरैशी को भेज कर पाकिस्तान की ऐसी की तैसी करवा दी।   कहा कि अखिल भारतीय सेना के सम्मान में जय हिंद सभा का आयोजन  किया है जिसके लिए विवाह भवन लुबी सर्कुलर  रोड दिनांक 11 जून को निश्चित हुआ है जिसमें भूतपूर्व सैनिकों को बुलाकर सम्मान करना एवं सिविल सोसाइटी के लोगों को भी सम्मान करना है भारतीय सेना के शौर्य साहस एवं पराक्रम की चर्चा कर आम जनों को जागृत करना है कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी कांग्रेस जनों से अपील की। 

बैठक में सर्व झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्री मदन महतो,प्रदेश कांग्रेस डेलिगेट मनोज यादव , जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष रमेश जिंदल इरफान खान चौधरी, शैलेश सिंह, संतोष राय ,मनोज सिंह ,दिलीप मिश्रा, दिनेश यादव ,अनूप कुमार पांडे, बंटी दास, रमेश राय अखिलेश कुमार चौधरी संतोष बीपी रंजीत कुमार मोहन चंद्र महतो जयप्रकाश चौहान , अनु पासवान प्रशांत कुमार आशीष सिंहा मनोज हाडी, श्याम कुमार साव,  सत्यानंद पांडे,प्रमोद यादव, योगेश रजक, मधुसूदन मोदक, शुखदेव हांसदा, संजय चौहान वीरेंद्र पासवान ,कालीचरण यादव संतोष चौधरी बम भोले सिंह अनूप सिंह डेविड बृजनंदन प्रसाद नवीन पासवान पप्पू सिंह ,मधुसूदन सिंह चौधरी, सुरज वर्मा, इत्यादि प्रमुख थे।

Post a Comment

0 Comments