धनबाद। कॉमरेड एके राय स्मारक समिति द्वारा एके राय की मूर्ति स्थल नूतनदीह केंद्रीय अस्पताल के सामने मूर्ति स्थापित किया गया ,जो 15 जून को अनावरण होना है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कॉमरेड आनंद महतो,निरसा विधायक अरूप चटर्जी, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो उपस्थित थे। उन्होंने संयुक्त रुप से कहा कि कॉमरेड एके राय का विचार एवं सिद्धांत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। अपना पूरा जीवन किसान मजदूरो के लिए समर्पित कर दिया। उन्हीं का संघर्ष एवं विचारों को आगे ले जाने के जरूरत है,कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरिप्रसाद पप्पू, बिंदा पासवान,सिद्धार्थ बंदोपाध्याय, गणेश चौरसिया, एम पाल, सुभाष चटर्जी,सत्यनारायण कुमार, सम्राट चौधरी, राणा चट्टराज, आरपी महतो, भक्तु महतो, अजय महतो, रामकृष्ण पासवान, विजय पासवान,विश्वजीत राय, रोहित महतो, कल्याण घोषाल,जयदीप बनर्जी, भूषण महतो, राजन महतो, लीलामय गोस्वामी,टनि बनर्जी, सुशोभन चक्रवर्ती, हारधन रजवाड़, रामलाल दा, बुटन सिंह आदि लोग शामिल थे।
0 Comments