Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गुरुनानकपुरा गुरुद्वारा में गुरु हरिगोविंद सिंह महाराज का दो दिवसीय प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया

 




धनबाद | जोड़ाफाटक रोड स्थित गुरुनानकपुरा गुरुद्वारा में गुरु हरिगोविंद सिंह महाराज का दो दिवसीय प्रकाश पर्व मनाया गया। गुरुद्वारा में सबेरे दीवान सजा। दिल्ली से पहुंचे रागी जत्था भाई अमनजीत सिंह ने शबद कीर्तन से संगतों को निहाल किया। गुरुवाणी का कीर्तन हुआ। प्रचारक भाई अमरीक सिंह ने गुरु हरगोविंद सिंह महाराज की जीवनी से संगतों को अवगत कराया। प्रकाश पर्व पर दूर-दूर से सिख संगत गुरुनानकपुरा गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक अरदास की। शबद कीर्तन व कथा के बाद गुरु का लंगर आयोजित किया गया। सैकड़ों संगतों ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। शाम को भी दीवान सजा। शबद कीर्तन व कथा हुई। प्रकाश पर्व पर रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। कई लोगों ने रक्तदान किया। प्रकाश पर्व को सफल बनाने में गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी सदस्यों का योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments