Dhanbad। कांग्रेस प्रदेश व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी. के. ठाकुर से धनबाद जिला कांग्रेस व्यापार एवं उद्योग कमिटी ने की। महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया के नेतृत्व मे हुई। इस अवसर पर प्रदेश एवं ज़िला स्तर की राजनीति पर विस्तार से चर्चा की गई, विशेषकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को राज्य एवं ज़मीनी स्तर पर और अधिक मज़बूत करने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ।
मुलाक़ात के दौरान जिलाध्यक्ष प्रभात सुरोलिया ने कहा कि कांग्रेस संगठन को व्यापारिक वर्ग के बीच अधिक प्रभावशाली बनाने, छोटे एवं मध्यम व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा उनके निराकरण हेतु प्रकोष्ठ की भूमिका को और सक्रिय करने के उपायों पर भी चर्चा हुई। डॉ. ठाकुर जी ने संगठन को मज़बूत करने के लिए ज़मीनी कार्यकर्ताओं की भागीदारी और जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया।इस अवसर पर कांग्रेस के सिद्धांतों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, तथा व्यापारियों की समस्याओं को पार्टी मंच के माध्यम से सरकार तक पहुँचाने की रणनीति पर भी विचार किया गया।
मुलाक़ात सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और निकट भविष्य में संगठनात्मक सशक्तिकरण हेतु निरंतर संवाद और समन्वय बनाए रखने का संकल्प लिया गया।बैठक मे प्रदेश सचिव श्री राम चौरसिया, संजय जायसवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, राज किशोर सिन्हा, राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं गोविन्द चौहान उपस्थित थे
0 Comments