Hot Posts

6/recent/ticker-posts

महिला नेतृत्व की मजबूत दावेदार बनीं रीना मंडल, मेयर चुनाव लड़ेंगी

 





धनबाद। नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। इसी बीच शहर की जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता रीना मंडल ने मेयर पद का चुनाव लड़ने का औपचारिक ऐलान कर दिया है। उनके इस निर्णय से नगर की राजनीति में नई हलचल देखने को मिल रही है।

रीना मंडल ने कहा कि वे जनता की सेवा और शहर के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से चुनावी मैदान में उतरी हैं। उन्होंने बताया कि साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, जलनिकासी, स्ट्रीट लाइट, स्वास्थ्य सुविधा और महिलाओं की सुरक्षा उनके प्रमुख एजेंडे होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम में पारदर्शिता लाकर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाएगा और सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य किए जाएंगे। रीना मंडल ने भरोसा दिलाया कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी। घोषणा के बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों, महिलाओं और युवाओं ने उनका समर्थन किया है। समर्थकों का कहना है कि रीना मंडल जमीन से जुड़ी हुई नेता हैं और जनता की समस्याओं को बेहतर तरीके से समझती हैं। राजनीतिक जानकारों के अनुसार उनके चुनाव मैदान में उतरने से मेयर चुनाव और भी रोचक हो गया है।

Post a Comment

0 Comments