धनबाद। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद माननीय आदित्य साहू जी का धनबाद महानगर जिला में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में प्रभातम मॉल के पास ढोल बाजे फ़टाका फोड़ कर, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को बड़ा माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर जोरदार स्वागत किया गया। मेमको मोड के पास बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो जी के नेतृत्व में स्वागत किया गया।धनबाद भूइफोड़ मंदिर से पहले धनबाद जिला महानगर अध्यक्ष श्रवण राय जी के नेतृत्व में ढोल बाजे के साथ स्वागत किया गया। भाजयुमो अध्यक्ष नित्यानंद मंडल, कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल, जिला मंत्री पंकज सिन्हा, शेखर सिंह, पुरुषोत्तम रंजन ने भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्री श्रवण राय जी ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन श्री मानस प्रसून द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि माननीय आदित्य साहू जी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, सेवा और समर्पण के मंत्र के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवारवाद वंशवाद की नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है ।झामुमो और कांग्रेस की सरकार डर के कारण गैर दलीय आधार पर निकाय चुनाव करा रही है। यदि दलीय आधार पर चुनाव हुए तो शहरों से झामुमो कांग्रेस और राजद का पूरी तरह सफाया हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह पंचायत चुनाव में बैलेट पेपर के माध्यम से गड़बड़ी की गई थी। उसी तरह निकाय चुनाव में भी गड़बड़ी की तैयारी की जा रही है ।कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता हर बूथ पर मुस्तैद रहेंगे और राज्य सरकार की गड़बड़ी की मनसा को असफल करेंगे। श्री साहू ने कहा कि जल्दी भाजपा प्रदेश कमेटी का विस्तार किया जाएगा इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से सुझाव लेकर आपसी सहमति से नाम तय किए जाएंगे बहुत जल्द ही वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सुझाव लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों बड़े पैमाने पर संथाल परगना में आदिवासी और मूलवासी की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं ।तथा उनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है। कहा कि गृह मंत्री अमित शाह पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर किया जाएगा निश्चित तौर पर एस आई आर के माध्यम से बांग्लादेशी घुसपैठिए की पहचान की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष बनता है मैं प्रदेश अध्यक्ष नहीं बना पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष बना है ।भारतीय जनता पार्टी विद द डिफरेंस है अन्य पार्टियों से भाजपा भिन्न है। भाजपा धनबाद महानगर जिला में स्वागत एवं अभिनंदन से अभिभूत हूं। धनबाद सांसद श्री ढुल्लू महतो का बयान आज धनबाद महानगर जिला द्वारा आयोजित यह स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के उत्साह का जीवंत उदाहरण है। प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू जी के नेतृत्व में झारखंड भाजपा नई ऊर्जा, नई दिशा और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि धनबाद की धरती पर उनका यह आगमन कार्यकर्ताओं में जोश भरने वाला है। हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकासात्मक विजन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं और 2026 में झारखंड में भाजपा की मजबूत सरकार बनाकर रहेंगे।
पूर्व सांसद श्री पशुपतिनाथ सिंह का बयान धनबाद महानगर जिला द्वारा आयोजित यह भव्य स्वागत कार्यक्रम संगठन की एकजुटता और अनुशासन को दर्शाता है। माननीय आदित्य साहू जी जैसे कर्मठ, ऊर्जावान और संगठनप्रिय नेता का प्रदेश अध्यक्ष बनना झारखंड भाजपा के लिए सौभाग्य की बात है।
धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के मार्गदर्शन में पार्टी निश्चित रूप से गांव, गरीब, किसान और युवाओं के हित में और मजबूती से कार्य करेगी।
आज का यह आयोजन स्पष्ट संकेत है कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट हैं और झारखंड में कमल खिलाने के लिए तैयार हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भारत माता को परम विभव के शिखर पर ले जाने के लिए समाज के बीच सदैव सक्रिय रहते हैं। झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बूथ कार्यकर्ता के रूप में कार्य करके संगठन के राज्य के मुखिया निर्वाचित हुए हम सभी एकजुट हो उनके संगठन हित में कम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है। बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जनतंत्र तक पहुंचाने का कार्य हमारे पार्टी के कार्यकर्ता ही करते हैं प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू जी के बनने से पार्टी में खुशी की लहर व्याप्त है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संबोधित करने वालों में सांसद श्री ढुल्लू महतो ,धनबाद विधायक श्री राज सिन्हा झरिया विधायक श्रीमती रागिनी सिंह, बाघमारा विधायक श्री शत्रुघ्न महतो जी, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह जी शामिल रहे। इसके अतिरिक्त, विशेष रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बालमुकुंद सहाय जी, प्रदेश मंत्री श्री सरोज सिंह जी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल , रूपेश सिन्हा चंद्रशेखर सिंह, संजीव अग्रवाल,राजकुमार अग्रवाल, सत्येंद्र कुमार, रमेश रही ,प्रियंका पाल ,चंद्रशेखर अग्रवाल, मोहन कुंभकार ,धनेश्वर महतो ,शेखर सिंह, वीरेंद्र हांसदा, विष्णु त्रिपाठी, अजय निषाद, महेश पासवान ,पंकज सिन्हा, नरेंद्र त्रिवेदी, रीता यादव, प्रियंका देवी ,अभिमन्यु कुमार, महावीर पासवान बसंती सिंह रंजय सिंह हुलास दास, किशुन महतो ,सनी रवानी ,इंद्र भूषण कुशवाहा ,गौतम सिंह चौधरी ,मनोज गुप्ता ,पुरुषोत्तम रंजन, अनिल सिंह , रामजीत इस अवसर पर मुख्य रूप से गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह भव्य आयोजन संगठन में नई ऊर्जा, उत्साह और आगामी चुनावों के लिए संकल्प का प्रतीक बना।
भाजपा धनबाद महानगर जिला इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध एवं संगठित दिखाई दिया।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments