Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मेयर प्रत्याशी चन्द्रशेखर अग्रवाल के जनसंपर्क में उमड़ रहा जनसैलाब, जनता का मिल रहा अपार स्नेह और समर्थन

 




बिना किसी भेदभाव के सम्पूर्ण धनबाद को सेवा देना ही मेरा एक मात्र कर्तव्य- चंद्रशेखर अग्रवाल

धनबाद। धनबाद मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल का चुनावी जनसंपर्क अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। क्षेत्र में उनके तूफानी चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें देवतुल्य जनता का अपार स्नेह और आशीर्वाद के साथ-साथ भारी समर्थन भी मिल रहा है। आज मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल अपनी चुनावी रथ पर सवार होकर धनबाद क्षेत्र के भूली स्थित पथरागोड़ा, भूली 'डी' ब्लॉक स्थित श्री दुखहरेश्वर नाथ मंदिर, भूली बुधनी हटिया 'बी' ब्लॉक, भूली के सेक्टर-1, सेक्टर- 3, सुगियाडीह स्थित कुंज बिहार कॉलोनी, सिंदरी के वीर कुंवर सिंह चौक, सिंदरी स्थित गायत्री मन्दिर, सिंदरी अंतर्गत मनोहरटांड़ में माता शीतला मंदिर, सिंदरी के बिरसा मुंडा बस्ती, सिंदरी गौशाला, सिंदरी अटल चौक के साथ-साथ बेलगड़िया पहुंचे। जहां उन्होंने क्षेत्र वासियों से सीधा संवाद कर न सिर्फ क्षेत्र वासियों की समस्याओं को सुना, बल्कि विकसित धनबाद के लिए अपनी योजनाओं को भी देवतुल्य जनता के बीच साझा किया। इस दौरान उन्होंने उन्होंने देवतुल्य जनता से अपने संबोधन में कहा- "बिना किसी भेदभाव के सम्पूर्ण धनबाद को सेवा देना ही मेरा एक मात्र कर्तव्य है।" वहीं, भूली डी ब्लॉक स्थित श्री दुखहरेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सर्वमंगल की कामना की। भूली बी ब्लॉक में जगत जननी मां दुर्गा के चरणों मे श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शनि, समृद्धि और सर्वमंग कि कामना की। वहीं, धनबाद के सरायढेला में बीती रात आग लगने की घटना की सूचना पर मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और इस दौरान उन्होंने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा- "इस घटना में व्यापारी भाई-बहनों को हुई हानि से मन व्यथित है। इस दुर्घटना की जांच होनी चाहिए और यहां पर ऐसी सुव्यवस्था होनी चाहिए कि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटना दुबारा घटित न होने सके। कष्ट की इस घड़ी में, मैं अपने पीड़ित परिवार के साथ हूं और हर संभव सहायता के लिए तत्पर हूं।"धनबाद क्षेत्र की देवतुल्य जनता को यह ज्ञात हो, जिसने अपने कार्यकाल में घर-घर कचरा उठाव की योजना शुरू की, जिसने अपने प्रयास से झारखंड में पहला 8 लेन सड़क धनबाद को दिलवाया, जिसने शमशान घाटों को विकसित कर एक रमणीय स्थल का रूप दिया, जिसने अपनी दूरगामी सोंच और इक्षाशक्ति से एक गंदे और बदबूदार तालाब को राजेन्द्र सरोवर में तब्दील कर दिया, जिसने सड़क, नाली, पानी, सड़को का सौंदर्यीकरण जैसी कई अनेकों योजनाओं को धरातल पर उतारा, आज वही आपके अपने पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, एक बार पुनः मेयर बनकर आप सभी की सेवा करना चाहते हैं। इसके लिए वे आपका साथ चाहते है, ताकि वो धनबाद को एक विकसित जिला के रूप में तब्दील कर सकें। तो आइए 23 फरवरी को अपने मताधिकार से धनबाद को समृद्ध बनाने में योगदान दें, और बिस्कुट छाप पर मुहर लगाकर आपके अपने पूर्व मेयर सह मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल को धनबाद की सेवा का पुनः अवसर प्रदान करें, ताकि "सभी का सपना, विकसित धनबाद हो अपना" का ये नारा सच में पूरा हो सके।

Post a Comment

0 Comments