Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड में भगवान श्री श्री रामकृष्ण परमहंस देवजी कि जन्मतिथि हर्षोल्लास के साथ मनाई गई




धनबाद। भगवान श्री श्री रामकृष्ण परमहंस देव जी की 191th जन्मतिथि उत्सव  रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोर धनबाद के प्रांगन में हर्षौल्लास के साथ मनाई गई । सुबह में मंगल आरती के साथ भगवान परमहंस देव जी की पूजा शुरू हुई ।उसके बाद भगवान परमहंस देव जी भोग प्रसाद निवेदन किया गया।समिति के सदस्य एवं उसके परिवार के सदस्य एवं दूर दुर से आए भक्तगण सक्रिय  रूप से भागीदारी रहा ।  चंडीपाठ एवं होमके बाद ठाकुर का भोग निवेदन हुआ उसके  बाद पूजा की समाप्ति हुई। सबसे पहले संस्था के सचिव सुजीत चंद्र मलिक ने सभी भक्तों को एवं सदस्यों को स्वागत किया एवं कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालन के लिए सदस्यों को दिशा निर्देश दिए।  सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भक्ति गीतों की कार्यक्रम शुरुआत हुई जिसका नेतृत्व संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर गोपाल चटर्जी एवं डॉ सुजाता चटर्जी कर रहे थे। संस्कृतिक कार्यक्रम एवं भक्ति गीतो से पुरी सोसाइटी प्रांगण भक्तिमय  हो उठा एवं भकतो ने काफी  आनंद उठाया। 1 /3/2026 रविवार को आश्रम प्रांगण में रक्त दान शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से एशियन द्वारका दास जलान हॉस्पिटल के द्वारा किया गया है इसमें इच्छुक प्राथी भाग ले सकते है 

अंत में संस्था के सबसे सीनियर सदस्य श्री रोहिणी आईच नेउपस्थित सभी भक्तजनों एवं संस्था के सदस्यों को कार्यक्रम को सफल आयोजन करने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम को सफल करने में शारदा संघ के कल्पना⁹ चटर्जी ,मुक्ति सरकार, नीना मित्र , सोमा बैनर्जी,नूपुर मैत्रा गीताली बनर्जी एवं संस्थाके मानस चक्रवर्ती, बापी विश्वास बादल सरकार नदिया नंदन घोष, तुलसीकांत चौधरी राजेश राय सिद्धार्थ बनर्जी  सुजय नियोगी चंदन मित्रा पालासराय संदीप आइच अभिजीत राय अशोक बिस्वाह विश्वनाथ साधु खा सुभाष चंद्रा अनिल हरी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments