धनबाद। आज मारवाड़ी युद्ध ब्रिगेड तथा एकल महिला समिति के संयुक्त तत्वाधान में महिलाओं में कैंसर की रोकथाम के ऊपर एक कार्यशाला का आयोजन धनबाद क्लब में किया गया। अध्यक्ष CA R B Goel ने सभी लोगों का स्वागत किया तथा सचिव नितिन हड़ोदिया ने कार्यक्रम का संयोजन किया। महिला समिति के अध्यक्षा अनुराधा अग्रवाल एवं सचिव चांदनी मित्तल ने कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाई। डॉ समीर हाजरा आज के कार्यक्रम के मुख्य वक्ता थे। उन्होंने महिलाओं में कैंसर की कैसे रोकथाम की जाए इसके बारे में काफी सुंदर एवं पूर्ण विस्तार से समझाया क्योंकि कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसका पता नहीं चल पाता है और यह दीमक की तरह पूरे शरीर को चाट जाती है। समय समय पर हमें अपने शरीर का चेकअप कराना चाहिए और समय पर जो कैंसर वैक्सीनेशन की जरूरत है उसे लेना चाहिए
मौके पर अनिल गुप्ता, किसन गोयल, संजय गोयल सुनील सोनी, शेखर शर्मा, राजेश अग्रवाल, प्रदीप गोपालका, उर्मिला अग्रवाल, नूतन अग्रवाल, कविता गोयल, मिनी गुप्ता, दीपा तुलस्यान, अन्नपूर्णा हड़ोदिया, सुनीता अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित थे।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments