Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हिन्दू नववर्ष पर शक्ति मंदिर में एलईडी स्क्रीन पर भारत माता के भजनों का गुणगान एवं भारत माता की आरती होगी



धनबाद। श्री श्री श्री भगवती जागरण कमिटी के आजीवन सदस्यों की बैठक आज  15 मार्च, रविवार अपराह्न 12.15 बजे उपाध्यक्ष  राजीव सचदेवा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। गत बैठक की संपुष्टि के उपरान्त निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए गए। मातारानी के नवरात्र 19 मार्च से प्रारम्भ। पहले नवरात्र से विश्राम आरती जो 11 बजे होती है वो 10.30 बजे होगी,संध्या आरती जो पहले 6 बजे होती है वो 6.30 बजे से होगी। यजमान  अशोक अरोड़ा एवं धर्मपत्नी पूजा अरोड़ा होंगे।

प्रस्ताव स 1. गत वर्ष की भांति इस बार भी मां के दर्शन एवं प्रसाद चढ़ाने की व्यवस्था उसी प्रकार रहेगी ।

प्रस्ताव स 2. 19 मार्च दिन गुरुवार संध्या 05 .05 बजे से हिन्दू नववर्ष के आगमन पर भारत माता के भजनों का गुणगान एवं  भारत माता की आरती श्री मनोज सैन एवं उनके सहयोगी प्रस्तुत करेंगे।

प्रस्ताव स 3. पीछे प्रांगण में  बड़ी एल ई डी स्कीन लगाई जाएगी जहां भक्त जन "हाथों मे ले के दिया करें मां की आरती" का आनन्द उठायेंगे।

प्रस्ताव स 4. सभी सदस्यों के सेवा कार्य एवं समय 

प्रातः 5.05 बजे से 7.45 बजे

सर्वश्री राहुल भण्डारी,रूप किशोर टंडन, सोमनाथ प्रुथी, राकेश आनन्द 

प्रातः 7.30 बजे से 9.30 बजे

सर्वश्री दिनेश पुरी, कनव बाली, दिपक चोपड़ा 

प्रातः 9.30 बजे से पट्ट बंद होने तक सर्वश्री निरंजन चौटालिया, रवि गंडोत्रा, राजीव सचदेव, अरूण भण्डारी,सुरेन्द्र अरोड़ा 

संध्या 5.05 बजे से 7.30 बजे तक सर्वश्री साकेत साहनी, अशोक भसीन, अशोक अरोड़ा, दिनेश पुरी, राकेश आनन्द, सोमनाथ प्रूथी, रुप किशोर टंडन, कानव बाली, दीपक चोपड़ा, रवि गंडोत्रा, राजीव सचदेव, अरूण भण्डारी,सुरेंद्र अरोड़ा, आफिस कार्य,भोग प्रसाद बुक , पूजन की पुरी तैयारी सर्व श्री ब्रजेश मिश्रा, गौरव अरोड़ा, जीतेन्द्र मालाकार, धर्मेन्द्र कुमार,आज की बैठक का संचालन संयुक्त सचिव सुरेन्द्र अरोड़ा एवं धन्यवाद ज्ञापन सुरेन्द्र ठक्कर ने किया।


Post a Comment

0 Comments