धनबाद। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर होटल हिल व्यू में झारखंड सूंड़ी समाज महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमती रीना मंडल के नेतृत्व में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके योगदान और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देना तथा महिला सशक्तिकरण का संदेश देना था।इस अवसर पर समाज की उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने शिक्षा, सामाजिक सेवा, चिकित्सा, संस्कृति तथा जो महिलाएं घर में रहकर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी पहचान बना रही है और बाकी महिलाओं को जागरूक कर रही है उनको भी सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने सम्मानित महिलाओं के कार्यों की सराहना की और कहा कि उनका योगदान समाज के लिए प्रेरणादायक है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमती रीना मंडल ने कहा कि महिलाएं समाज की शक्ति है और समाज की महिलाओं को आगे बढ़ाना हमारा कर्तव्य है। आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही है। महिलाएं यदि शिक्षित और जागरूक हों तो समाज भी मजबूत और प्रगतिशील बनता है। उन्होंने समाज की महिलाओं से एकजुट होकर आगे बढ़ने, शिक्षा को प्राथमिकता देने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता तथा महिलाओं के अधिकारों को लेकर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को सम्मान और अवसर मिलने पर वे समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।सम्मानित महिलाओं में मुनमुन मंडल शिक्षिका, प्रतिमा मंडल शिक्षिका, प्रगति मंडल शिक्षिका, मीना मंडल बिजनेस वूमेन, तिथि मंडल जर्नलिस्ट, हंसी रानी मंडल नर्स, संगीता मंडल मैनेजर बैंक ऑफ़ इंडिया, डोरा मंडल एडवोकेट, मौसमी मंडल क्लासिकल नृत्यका, सरस्वती डांस अकैडमी, भादु रानी मंडल आंगनबाड़ी सेविका, जोली साह बांग्ला शिक्षिका, संगीतकार, पायल कुमारी मंडल, पार्वती मंडल, कविता मंडल, नूपुर मंडल, कविता कुमारी मंडल, बेबो मंडल, बबीता मंडल, रुकमिनी मंडल, सुष्मिता मंडल शामिल रहीं।इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य लोग, महिला मोर्चा की सदस्याएं तथा बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम का समापन सभी महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के संकल्प के साथ किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आरती साह, बबीता कुमारी मंडल, झूम चटर्जी, जोली साह अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
.jpg)




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments