धनबाद। धनबाद जिला कांग्रेस व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रभात सुरोलिया ने सांसद ढुल्लू महतो पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एयरपोर्ट धनबाद मे निहायत ही जरुरी है इसके लिए ईमानदारी से प्रयास करने की आवश्यकता है न की जनता को गुमराह करने का प्रयास हो । सांसद महोदय को समझना चाहिए की धनबाद मे केंद्रीय सरकारी लोकउपक्रम के पास सेकड़ों बीघा जमीन है ऐसे मे अगर केंद्र और सांसद सही मे धनबाद मे एयरपोर्ट बनाने के लिए गंभीर है तो फिर राज्य सरकार से क्यों भिख मांग रही है केंद्रीय जमीन पर बना कर जनता को दे। सांसद यह तो बताये की पहले केंद्र ने राज्य सरकार को जमीन उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा था वो राज्य मे कहाँ पहुंचा है। दरअसल सांसद मेयर चुनाव मे हार से अपनी किरकारी कराने के बाद अपनी स्थिति सुधारे ने के लिए जनता को दिग्भ्रमित करने का हर संभव प्रयास कर रहे, पिछले तीस सालों से धनबाद मे भाजपा के सांसद विधायक रहे सबसे ज्यादा इनकी सरकार रही डबल इंजन की सरकार रही फिर भी ये एयरपोर्ट नहीं बनाये थे। हमारी गठबंधन की सरकार आई, सरकार अपने स्तर से फण्ड अलॉट कर अंडर पास का काम शुरू कार्रवाया, मटकुरिया से आरा मोड़ तक नया फ्लाई ओवर और रोड बनवा रही है ताकि जनता को जाम से छुटकारा मिल सके। बिजली की व्यवस्ता पिछले सालों बेहतर हुईं है इनलोगो कुछ नहीं किया सिर्फ जनता को गुमराह और धोखा दे रहे है।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments