धनबाद। ओम दिनकर सेवा ट्रस्ट के द्वारा राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की52वीं पुण्यतिथि मनाई गई जिसकी अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र कुंवर के द्वारा की गई । कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर दिनकर जी पर चर्चा - परिचर्चा के माध्यम से युगपुरुष का राष्ट्र के लिए योगदान एवं उनके कविताओं का निजी जीवन में महत्व,उपयोगिता पर सम्मानित सभाजनों के द्वारा वक्तव्य दिए गए । कांग्रेस के प्रदेश महासचिव वैभव सिन्हा जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि दिनकर जी एक युगद्रष्टा राष्ट्रकवि थे जिनसे प्रेरणा पाकर देश आज भी आगे बढ़ रहा है। जियाडा के पूर्व निदेशक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सतेंदर कुमार जी ने अपने वक्तव्य में कहा की समाजिक चेतना और मानवता का ऐसा अनूठा संगम सिर्फ दिनकर जी की ही कविताओं में देखने को मिलता है । आर. एस. तिवारी जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि दिनकर जी जन-जन में एकता का संचार करने वाले एवं राष्ट्रीय कविताओं से सभी के मन को उत्साह से भर देने वाले एकमात्र कवि थे। कार्यक्रम में सेवानिवृत डीएसपी विनोद कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज भी राष्ट्र को दिनकर जी से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है वीररस,सामाजिक चेतना और मानवता का ऐसा अद्भुत संगम दिनकर जी में ही देखने को मिलता है । धन्यवाद ज्ञापन नेताजी रामप्रवेश शर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव संतोष कुमार,गणेश शर्मा, विशेष योगदान रहा कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय शर्मा, अशोक शर्मा, शंभू नाथ राय, विनय सिंह, अरुण कुमार, ओम प्रकाश कुंवर रणधीर मिश्रा, धनंजय कुमार, भूपेंद्र कुमार, मणि भूषण सिंह, जूही शर्मा, राय जी,आदि लोग उपस्थित थे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments