Hot Posts

6/recent/ticker-posts

उपायुक्त ने किया मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स का औचक निरीक्षण



धनबाद। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आज संध्या बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने होमगार्ड भर्ती के लिए आयोजित हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, हिंदी लेखन परीक्षा, हाइट - वेट व अन्य स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में लाइट, पानी, शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त रखने, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने, परीक्षा की पूरी प्रक्रिया की डिजिटल निगरानी रखने का निर्देश दिया।उल्लेखनीय है कि परीक्षा केंद्र के हर कोने पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। साथ ही, दौड़ और अन्य शारीरिक स्पर्धाओं की निरंतर वीडियोग्राफी कराई जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। अभ्यर्थियों के प्रवेश के समय बायोमेट्रिक हाजिरी और आधार सत्यापन किया जा रहा है। वहीं दौड़ के सटीक समय के मापन के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन चिप तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे परिणाम पूरी तरह त्रुटिहीन और पारदर्शी बने रहें। प्रथम दिन लगभग 800 से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री आदित्य रंजन के साथ उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, ग्रामीण एसपी श्री कपिल चौधरी भी मौजूद थे। जबकि परीक्षा संचालन में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्रीमती हेमा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी श्री लोकेश बारंगे, जिला समादेष्टा सूर्यकांत कुमार, डीएसपी मुख्यालय 1 श्री शंकर कामती, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री राम नारायण ठाकुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा, जिला खेल पदाधिकारी श्री उमेश लोहरा, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री नियाज अहमद समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। 


Team PRD Dhanbad

Post a Comment

0 Comments