धनबाद। जेएमएम जिला समिति की बैठक में नगर निगम चुनाव के बाद पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल खुलकर मीडिया के सामने आए। वैसे तो यह प्रेसवार्ता पिछले दिनों सांसद ढुल्लू महतो के द्वारा एयरपोर्ट के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरने पर रखी गई थी। झामुमो जिला समिति मीडिया के सामने धनबाद में एयरपोर्ट पर अपना पक्ष रख रही थी। प्रेस कांफ्रेंस में जिला सचिव मनु आलम और मीडिया पेनलिस्ट डॉ नीलम मिश्रा ने एयरपोर्ट के मुद्दे पर सांसद ढुलू महतो और केंद्र सरकार पर जमकर भड़ास निकाला। मनु आलम ने बताया कि एयरपोर्ट के मुद्दे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बहुत ही गंभीर है और उन्होंने धनबाद आगमन पर उपायुक्त को इसके लिए जमीन तलाशने की बात भी कही है। लेकिन पूर्व मेयर के अंदाज ए बयां में नगर निगम चुनाव की हार की झलक साफ दिख रही थी। उन्होंने राज सिन्हा पर जमकर जेएमएम की नाव पर सवार होकर शब्द बन चलाया और केंदुआ में सड़क धसने पर राज सिन्हा द्वारा जिला प्रशासन और राज्य सरकार को दोषी ठहराने पर घेरा।
राज सिन्हा का काम केवल दूसरे का दोष निकालना है
चंद्रशेखर अग्रवाल ने बताया कि राज सिंह को धनबाद की जनता ने तीसरी बार विधायक चुना है लेकिन उन्होंने जन भावना का कभी सम्मान नहीं किया। वे पहले भी 8 लेंन सड़क, गोल्फ ग्राउंड में पार्क,रेलवे के धनबाद स्टेशन के साउथ में अप्रोज रोड़ बनाने के काम में अड़ंगा डाल चुके हैं। केंदुआ के अग्नि प्रभावित क्षेत्र में भू धसान की घटना काफ़ी लंबे समय से हो रही है लेकिन विधायक रहते हुए भी राज सिन्हा ने कुछ भी नहीं किया। धनबाद की जनता उन्हें लंबे समय से झेल रही है। हालांकि की वे एयरपोर्ट के मुद्दे पर सांसद ढुलू महतो और पूर्व सांसद पीएन सिंह पर कुछ भी बोलने से बचते दिखे।
निगम चुनाव के बाद ने दोनों में तल्खी बढ़ी
नगर निगम चुनाव में ठीक अंतिम मौके पर भाजपा द्वारा संजीव अग्रवाल को समर्थन देना और शेखर अग्रवाल को दरकिनार करने के बाद से ही चर्चा जोरों पर रही की राज सिन्हा के समर्थन से ही संजीव अग्रवाल भाजपा के समर्थित उम्मीदवार बने हैं। इससे पहले भी कई मुद्दों पर दोनों नेता एक दूसरे के आमने-सामने आ चुके हैं। दोनों के बीच लंबे समय से बन नहीं रही है। खैर पूर्व मेयर के शब्द बाण से यह साबित कर दिया है की भले ही उन्हें निगम चुनाव में हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन विधानसभा में राज भईया को कड़ी टक्कर मिलने वाली हैं।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments