धनबाद | पाटलीपुत्र मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल अब सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बन गया है। यहां कार्डियोलॉजी, न्यूरो व स्पाइन सर्जरी, नेफ्रोलॉजी, पल्मोनोलॉजी, हेप्टो गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, यूरोलॉजी सहित कई विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर व अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं शुरू हुई हैं। बुधवार को अस्पताल में प्रेसवार्ता में प्रबंधक ने बताया कि अब एक ही छत के नीचे व्यापक, उन्नत व गुणवत्तापूर्ण उपचार की सुविधा उपलब्ध है। डॉ निखिल ड्रोलिया ने बताया कि हृदय, मस्तिष्क, रीढ़, श्वसन तंत्र के साथ किडनी, पेट, लीवर व मूत्र रोग संबंधित बीमारियों के मामलों को से ध्यान में रखते हुए अस्पताल ने
सेवाओं का दायरा बढ़ाते हुए कई विशेषज्ञ चिकित्सकों को जोड़ा है। इसमें गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी में डॉ प्रकाश झा, यूरोलॉजी में डॉ प्रतीक शरण, पल्मोनोलॉजी में डॉ अनामिका वर्मा, कार्डियोलॉजी में डॉ राहुल कुमार, न्यूरोलॉजी में डॉ कुणाल किशोर, हड्डी एवं नस रोग में डॉ निखील ड्रोलिया, गायनेकोलॉजी में डॉ विदिशा, ईएनटी में डॉ जुनैद आलम नियमित सेवा दे रहे हैं। कहा कि अब मरीजों का पैसा और संसाधन दोनों की बचत होगी।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments