Hot Posts

6/recent/ticker-posts

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न, आगामी 21 जून 2026 को जिले के 7 सेंटरों पर एन.ई.ई.टी. (यूजी) 2026 परीक्षा पुनः आयोजित की जाएगी




धनबाद। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने तथा परीक्षार्थियों के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय समन्वय समिति (डीएलसीसी) की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी सेंटरों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, परीक्षार्थियों के लिए विशेष परिवहन सेवा, आपातकालीन सेवा, दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए सेंटर पर व्हीलचेयर की सुविधा, परीक्षा से पहले डीएलसीसी के सदस्यों द्वारा सेंटरों का निरीक्षण, 20 जून से 21 जून तक सेंटरों पर पुलिस सुरक्षा, प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए एस्कॉर्ट, यातायात प्रबंधन सहित अन्य विषयों पर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।  साथ में डीएलसीसी के सदस्यों को सभी परीक्षा केंद्रों में तैयारियों की व्यापक समीक्षा करने तथा सभी निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुपालन का सत्यापन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था संधारण के लिए कंट्रोल रूम भी प्रभावी रहेगा। उन्होंने बताया कि 21 जून 2026 को जिले के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धनबाद नंबर 1, डिग्री कॉलेज आरएसपी 2 जामाडोबा, बीआईटी सिंदरी, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी, आईआईटी आईएसएम, एसएसएलएनटी कॉलेज धनबाद तथा आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर में एन.ई.ई.टी. (यूजी) 2026 परीक्षा पुनः संचालित की जाएगी। सामान्य परीक्षार्थियों के लिए दोपहर 2:00 बजे से संध्या 5:15 बजे तक जबकि पर्सन विथ डिसेबिलिटी (पीडब्ल्यूडी) के लिए दोपहर 2:00 बजे से संध्या 6:15 बजे तक परीक्षा संचालित की जाएगी।बैठक में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्रीमती हेमा प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा, केन्द्रीय विद्यालय नंबर 1 के प्राचार्य श्री शैलेन्द्र शर्मा, डीआईओ श्रीमती सुनीता तुलस्यान व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


Team PRD Dhanbad

Post a Comment

0 Comments