धनबाद। जगजीवन नगर ग्राउंड में आईपीएल की तर्ज पर आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित जेपीएल (JPL) एवं डीपीएल (DPL) क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए धनबाद से चयनित युवा खिलाड़ियों को सम्मान में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ियों श्रेष्ठा, आयुष राज, युवराज सिंह, शिवांश तेजस एवं आकाश विश्वकर्मा तथा उनके कोच श्री मनीष जी को झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया, एवं उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि धनबाद की युवा प्रतिभाओं को खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ते देख हृदय गर्व से भर उठता है। इन खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर चयन प्राप्त किया है, जो जिले के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है। विश्वास व्यक्त किया गया कि ये खिलाड़ी आने वाले समय में न केवल धनबाद, बल्कि पूरे झारखंड का नाम राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे। खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रभावना विकसित करने का सशक्त साधन है। जेपीएल एवं डीपीएल जैसे आयोजन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करते हैं और खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर संतोष सिंह, विजय कुमार, राकेश सिंह, कुमोद सिंह,  रोहित यादव, मनोज मालाकार सहित अनेक गणमान्य एवं सम्मानित वरिष्ठजन उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी चयनित खिलाड़ियों एवं कोच को हार्दिक बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं दी गईं।