धनबाद। धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन (DZDA) का 48वाँ वार्षिक अधिवेशन आज न्यू टाउन हॉल, धनबाद में गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अधिवेशन में धनबाद जिले की सभी 20 शाखाओं के पदाधिकारी एवं सम्मानित सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर जिला के चेयरमैन राजीव कुमार साहू, अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम कुमार रंजन, महासचिव श्री नीरज साहा, सचिव श्री बच्चू दत्ता, कोषाध्यक्ष श्री नसीम अंजुम, उपचेयरमैन श्री महेंद्र गोप , गौतम चक्रवर्ती ,वरीय उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ,मीडिया प्रभारी दिनेश मंडल,प्रवक्ता तम्मना दीवान सलाहकार श्री प्रदीप कुमार सिंह, संजीव श्रीवास्तव, अमित कुमार, सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं शाखाओं के अध्यक्ष उपस्थित रहे। अधिवेशन में विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन की मजबूती, आपसी एकता, सदस्य हित, सामाजिक दायित्व तथा भविष्य की कार्ययोजना को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके एक-एक सदस्य में निहित है और सभी शाखाओं को आपसी भाईचारे एवं सहयोग के साथ आगे बढ़ना चाहिए।मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर रद्द की गई प्रोसेशन एवं ध्वजारोहण झारखंड सरकार के माननीय मंत्री एवं गिरिडीह विधायक श्री सुदिव्य कुमार सोनू जी के आकस्मिक निधन पर एसोसिएशन ने गहरा शोक व्यक्त किया। उनके सम्मान में 48वें अधिवेशन के अवसर पर प्रस्तावित प्रोसेशन/रैली को रद्द कर दिया गया। साथ ही शोक एवं सम्मान के प्रतीक के रूप में एसोसिएशन का ध्वजारोहण भी नहीं किया गया। हालांकि, अधिवेशन के अन्य सभी निर्धारित कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समय के अनुसार आयोजित किए गए।मेधावी छात्रों एवं सामाजिक कार्यों के लिए शाखाओं को सम्मानअधिवेशन के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों के मेधावी बच्चों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना तथा उनके माता-पिता के योगदान का सम्मान करना था। अध्यक्ष पुरुषोत्तम रंजन ने अस्पष्ट ये कहा कि कोई काम का एडवांस जिस किसी को मिलेगा वही काम करेगा।इसके अलावा सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों के लिए शाखाओं को भी सम्मानित किया गया। धनबाद शाखा को तिरंगा यात्रा के आयोजन के लिए तथा सिंदरी शाखा को वृक्षारोपण अभियान के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डेकोरेटर्स समाज केवल व्यवसाय तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक एवं राष्ट्रीय जिम्मेदारियों में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाता है। अधिवेशन के अंत में जिला एसोसिएशन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी पदाधिकारियों, शाखा अध्यक्षों, सदस्यों, आयोजन समिति एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि आने वाले समय में संगठन को और मजबूत करते हुए सदस्यों के हित एवं कल्याण के लिए अधिक प्रभावी योजनाओं पर कार्य किया जाएगा।
DZDA की 20 शाखाएँ
धनबाद, गोविंदपुर, झरिया, पाथरडीह, भूली, पुटकी, महुदा, गोमो, कतरास, बलियापुर, बरवाअड्डा, जोरापोखर, सिंदरी, निरसा, चिरकुंडा, सरायढेला, मलकेरा, बाघमारा, केलियासोल एवं राजगंज।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments