धनबाद। सर्वधर्म सामुहिक विवाह समिति की बैठक हिरापुर स्थित वेडिंग विल्स मैरेज हाॅल मे समिती के चेयरमैन मनजीत सिंह की अध्यक्षता में की गई। समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने जनकारी देते हुए बताया की समिति के ओर से इस वर्ष लगातार 13 वें वर्ष विवाह करवाने का निर्णय लिया गया। 17 जनवरी 2027 को 101 जोडो का विवाह सभी धर्म से जुडे लड़के लड़कियों की निशुल्क की जायेगी।विवाह करने वाले जोडे को 17 अक्टूबर 2026 दूर्गा पूजा के सप्तमी के दिन से बेकार बांध स्थित पंडीत डेकोरेटर मे फॉर्म मिलना शुरू हो जायेगा। प्रदीप सिंह ने बताया की अभी तक समिति के ओर से लगभग 1300 बेटे एव बेटियों का विवाह करवाया जा चुका है। श्री सिंह ने बताया की विवाह केवल दो व्यक्तीयो का मिलन नही बल्कि दो परिवारो, दो सपनों और दो जीवनों का मिलन होता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए अपनी बेटी और बेटों का विवाह करना चिन्ता का कारण बन जाता है और आज के महगाई के युग में इसी कठिनाई को दूर करना समिति का मुख्य उद्देश्य है।समिति के उपाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद तिवारी ने बताया कोई भी शादी करने वाले जोडे यदि शादी का फार्म लेना चाहते हैं तो फार्म बिल्कुल निशुल्क है एक रुपया भी नही देना है।
आज की बैठक मे समिति के महासचिव भरत जी भगत, संजय तिवारी,अशोक पंडीत, तारक नाथ दास, महिला विंग की जया सिंह, समीरन सरकार, राधेश्याम जी, जितेन्द्र मालाकार जी दिनेश केशरी जी सुनीता सिंह संगीता जायसवाल, पुनम सिह फीरदोस खान, प्रीती जायसवाल आदी मौजूद थे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments