Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड ने रामाश्रम वृद्धाश्रम में 38 वृद्धजनों को कराया भोजन, जरूरत की सामग्री की किट वितरित की

 





धनबाद। अग्रसेन जयंती पखवाड़े के अंतर्गत मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड द्वारा आज रामाश्रम वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आश्रम में रह रहे 38 वृद्धजनों को दोपहर का भोजन कराया गया तथा उन्हें दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री की किट वितरित की गई। इस सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं सेवा भाव को प्रोत्साहित करना तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना था। वर्तमान में रामाश्रम वृद्धाश्रम का संचालन रोटरी क्लब द्वारा किया जा रहा है। आश्रम में वृद्धजनों के रहने, देखभाल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की बहुत ही सुंदर व्यवस्था की गई है। मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड ने संस्था के सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे एक बार आश्रम का भ्रमण अवश्य करें और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं को देखें, ताकि सेवा कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़े और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सभी प्रेरित हों। कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष आर. बी. गोयल, उपाध्यक्ष राजेश जलुका, सचिव नितिन हरोदिया, सुनील पोद्दार, बासुदेव अग्रवाल, सुनील सोनी, रमेश रिटोलिया, सतेंद्र जैन एवं नवीन डालमिया की सक्रिय भूमिका रही। मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड सदैव सामाजिक सेवा, मानवता एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। अग्रसेन जयंती पखवाड़े के माध्यम से संगठन समाज में सेवा, सहयोग और सद्भावना का संदेश देने का प्रयास कर रहा है।

Post a Comment

0 Comments