Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सेवा संकल्प अभियान में ‘आंगन उत्सव’: विधायक राज सिन्हा ने आंगनवाड़ी सेविका-सहायिकाओं का किया सम्मान



धनबाद। झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों के गौरवशाली एवं प्रेरणादायी सेवाकाल को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘आंगन उत्सव’ कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और मातृत्व की प्रतिमूर्ति आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका बहनों को सम्मानित किया।

धनबाद महानगर के बरटांड़ मंडल अंतर्गत बाबूडीह स्थित मॉडल आंगनवाड़ी सह प्री-नर्सरी स्कूल एवम पांडरपाला दास बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में विधायक राज सिन्हा ने आंगनवाड़ी सेविका-सहायिकाओं को सम्मानित करते हुए उनके निस्वार्थ सेवा-भाव, समर्पण और मातृवत स्नेह के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच पोषण सामग्री का वितरण भी किया। इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका केवल एक सरकारी व्यवस्था का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि वे समाज के सबसे महत्वपूर्ण दायित्व—बच्चों के स्वस्थ, संस्कारित और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वे बच्चों को पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और संस्कार देने के साथ-साथ माताओं एवं परिवारों के बीच स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि “आंगनवाड़ी बहनों की ममता, सेवा और समर्पण हमारे बच्चों के स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। इनके योगदान को केवल सम्मान के शब्दों तक सीमित नहीं किया जा सकता। समाज और सरकार दोनों का दायित्व है कि इनके योगदान को सम्मान और प्रोत्साहन मिले।”

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में सेवा को जनभागीदारी से जोड़ने और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा का यही संदेश है कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण का संकल्प है। वार्ड पार्षद अशोक पाल ने कहा कि ‘सेवा मेरा योगदान’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करने वाला संकल्प है। जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता के  तभी एक स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव होगा।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद अशोक पाल, बरटांड़ मंडल अध्यक्ष हुलास दास, मनोज रिंकू,बृजनंदन शर्मा, टुन्ना सिंह, अमित सिंह, बबलू फरिदि,भागीरथ दास सहित भाजपा के अनेक प्रमुख कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments