Hot Posts

6/recent/ticker-posts

डीसीए ने विभिन्न आयु वर्गों के स्कूल टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि की घोषणा,अंडर-14, अंडर-16 एवं महिला अंडर-19 वर्ग के लिए स्कूल की टीमों का रजिस्ट्रेशन 5 नवंबर से 20 नवंबर तक कराया जा सकेगा



Dhanbad। धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) ने विभिन्न आयु वर्गों के स्कूल टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि की घोषणा कर दी है। डीसीए के महासचिव विनय कुमार सिंह एवं स्कूल टूर्नामेंट कमेटी व महिला कमेटी की चेयरमैन डा. सरिता सिन्हा ने बताया कि अंडर-14, अंडर-16 एवं महिला अंडर-19 वर्ग के लिए स्कूल की टीमों का रजिस्ट्रेशन पांच नवंबर से 20 नवंबर तक कराया जा सकेगा। खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन भी इसके साथ ही कराया जा सकेगा।  मंगलवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में स्कूल टूर्नामेंट कमेटी व महिला क्रिकेट कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में डीसीए के पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। टूर्नामेंट के संचालन को लेकर स्कूलों की ओर से कई महत्वपूर्ण सुझाव भी आए।

डा. सरिता सिन्हा ने बताया कि 23 नवंबर को डीपीएस में फिर से स्कूल टूर्नामेंट कमेटी की बैठक होगी। इस बैठक में भाग लेने वाली टीमों का ड्रा निर्धारित किया जाएगा। इसके बाद टूर्नामेट का कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा। बैठक में स्कूल टूर्नामेंट को निर्धारित अवधि के अंदर समाप्त करने पर जोर रहा। बैठक में इनके अलावा महिला कमेटी की ओर से पूनम शर्मा, आसनी सिंह, सुप्रिया कुमारी, कल्याणी सिन्हा, मनीषा चक्रवर्ती, जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य उत्तम विश्वास, डीसीए के पदाधिकारियों में जावेद खान, सुनील कुमार, अभिजीत घोष, रामजी यादव, मनीष वर्धन, नीरज पाठक, स्कूल प्रतिनिधियों की ओर से शुभाशीष कर, राहुल विश्वकर्मा, चंद्रशेखर सिंह, राहुल आनंद, बेबी ज्योत्सना, अभिषेक, रंजन कुमार, संतोष सिंह व अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments