Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रेड अभियान चलाकर बिजली विभाग ने 22 लाख ₹75 हजार जुर्माना वसूला

 


धनबाद। धनबाद विद्युत एरिया बोर्ड के अंतर्गत धनबाद और चास सर्किल में बिजली चोरी रोकने के लिए सघन रेड अभियान चलाया गया। इस अभियान में 522 जगहो पर रेड करके 105 लोगों पर एफ आई आर दर्ज किया गया और 22 लाख ₹75 हजार वसूल किया गया। बिजली जीएम हरेंद्र कुमार सिंह के आदेश पर चलाए गए इस अभियान के दौरान धनबाद डिवीजन में 82 लोगों पर रेड करके 2 लाख ₹97 हजार वसूल किया गया। गोविंदपुर में 40 लोगों पर रेड करके 8 एफ आई आर दर्ज कर ₹109000 वसूल किया गया, निरसा में 73 लोगों पर रेड करके 6,58,000 और झरिया में 74 लोगों पर रेड करके ₹1,80,000 वसूल किया गया।

सूचना देने वालों का नाम रखा जाएगा गुप्त

निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली चोरी की सूचना उपलब्ध कराएं। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा और उन्हें की गई कार्रवाई से भी अवगत कराया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments