धनबाद। डायरिया उन्मूलन के लिए सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ रवाना किया। यह रथ गांव -पंचायत में घूमकर डायरिया के लक्षण और इससे बचाव के लिए लोगों को जागरूक करेंगा। मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि प्री मानसून में डायरिया से बचाव के लिए रथ जिले के आठों ब्लॉक में भ्रमण करेगा। इसके माध्यम से लोगों को अपने घर में ओआरएस घोल बनाने के साथ-साथ जिंक टेबलेट के उपयोग के लिए जागरूक किया जाएगा। जिससे माताएं डायरिया से पीड़ित अपने बच्चों का इलाज अपने घर में कर पायेगी।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments