धनबाद विद्युत अंचल की मासिक राजस्व समीक्षा बैठक मिश्रित भवन स्थित बिजली जीएम कार्यालय में हुई। बिजली जीएम हरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में धनबाद सर्किल को जून महीने के लिए 35 करोड़ राजस्व का लक्ष्य दिया गया। बैठक में भीषण गर्मी में निर्बाध बिजली देने पर विशेष रूप से चर्चा हुई। बुधवार को बिग बाजार 11 केवी फीडर अत्यधिक लोड के कारण टूट गया था। गर्मी में तार टूटने की घटनाओं से निपटने के लिए ओवरलोडेड चल रहे बिजली सबस्टेशन और पावर ट्रांसफार्मर का लोड डिस्ट्रीब्यूशन कर इससे निपटने की रणनीति बनी। बिजली जीएम ने सभी सहायक अभियंता और कनीय अभियंता को शाम के वक्त एक घंटा समय सब स्टेशन में रहने का निर्देश दिया। इसके अलावा ब्रेकडाउन को कम से कम समय में अटेंड करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया।
बिजली चोरी रोकने के लिए अधिकारियों को मिला लक्ष्य
बिजली चोरी रोकने के लिए कार्यपालक अभियंता को डिवीजन वाइज 100 एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया। सबडिवीजन लेवल पर वन टाइम सेटेलमेंट स्कीम के तहत 20 कैंप लगाने का आदेश दिया गया। बैठक में बिजली जीएम हरेंद्र कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप, कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार, केके सिंह, शिवेंद्र कुमार मुकुल कुमार, एमके निराला, मनीष पूर्ति, आनंद कौशिक के अलावा सभी सहायक और कनीय अभियंता मौजूद थे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments