धनबाद। 60-40 नियोजन नीति के विरोध में झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन द्वारा 60-40 नाय चलतो पूर्व घोषित कार्यक्रम का तीसरा चरण 9 जून को शाम 5 बजे मशाल जुलुस के साथ प्रारंभ होगा जिसका ऐलान छात्र नेता कुश महतो ने गांधी सेवा सदन में आयोजित प्रेस वार्ता किया। मशाल जुलूस श्रमिक चौक रंगाटाड से होते हुए रणधीर वर्मा तक जाकर समाप्त होगा एवम 10-11 को पूर्ण रुप से धनबाद बंदी रहेगा । मौके पर कुश महतो ने मुख्यमंत्री पर भारी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा हम छात्र नौजवान पिछले 6 महीनों से 60-40 हकमार नियोजन नीति के विरोध में आंदोलनरत हैं, अगर ये नीति वापस नहीं करती हैं तो 2024 में हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।बताया कि इसबार आंदोलन में सैकड़ों छात्र भाग लेंगे। इस दौरान छात्र नेता कुश महतो, मिठू महतो, सिराज अंसारी, कृष्णा महतो, तापस महतो, देवेंद्र महतो, दिनेश महतो आदि सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments