Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मायुमं के स्थापना दिवस के अंतिम दिन 80 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाया

 

धनबाद। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस पर आठ दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन  मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शक्ति शाखा के द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष  नंदलाल अग्रवाल  के सम्मान में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।  इस शिविर में डॉक्टर पैथलैब के द्वारा निशुल्क शुगर ,कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर एवं अन्य प्रकार के जांच की व्यवस्था की गई। इस शिविर में 80 लोगों ने अपना जांच करवाया, जिसमें योगा क्लासेस के महिला पुरुष एवं आते जाते राहगीर शामिल थे। मौके पर  कार्यक्रम संयोजिका पूर्व अध्यक्ष सुनीता जिंदल, शाखा अध्यक्ष ममता अग्रवाल, शाखा सचिव मेघा शर्मा सहित शाखा की पूरी कार्यकारणी सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।                              

Post a Comment

0 Comments