Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद के कोनैन कुरैशी बीसीसीआइ के अंडर-25 इमर्जिंग इंडिया टीम में चुने गए,डीसीए के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जाहिर किया




Dhanbad। धनबाद के कोनैन कुरैशी बीसीसीआइ के अंडर-25 इमर्जिंग इंडिया टीम में चुने गए हैं। झारखंड से एकमात्र उनका ही चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जाहिर की है। डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार एवं महासचिव बिनय कुमार सिंह ने कोनैन को बधाई देते हुए कहा कि लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट करने में सफल रहे। उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे जल्द ही ब्लू जर्सी में दिखेंगे। टाटा क्रिकेट अकादमी के प्रशिक्षु रहे कोनैन लंबे समय से विभिन्न आयु वर्ग में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्हें बधाई देने वालों में डीसीए के सलाहकार समिति के डा. इश्तियाक अहमद, एसएन सिंह, जेके नय्यर, महासचिव बिनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, रविजीत सिंह डांग, जावेद खान के अलावा उत्तम विश्वास, असित सहाय, सुनील कुमार, बीएच खान, डा. राजशेखर सिंह, संजीव राणा, द्वारिका तिवारी, सुधीर पांडेय, जितेंद्र कुमार सिंह, अभिजीत घोष, रत्नेश सिंह, दिनेश सिंह, राजेश पांडेय, प्रमोद सिंह, संजय कुमार व अन्य थे।

Post a Comment

0 Comments