Dhanbad। गर्मी में माता की आराधना करने वाले भक्तों की सुविधा को ध्यान मे रखते हुए शक्ति मंदिर के दरबार को पुरी तरह वातानुकूलित कर दिया गया। पण्डित राधेश्याम पांडे एवं पण्डित सन्तोष पांडे द्वारा पूजा अर्चना के बाद अध्यक्ष एसपी सोंधी द्वारा एसी दरबार का शुभारम्भ किया गया। जल्द ही बुज़ुर्गों एवं दिव्यांग भक्तों के लिए माँ के दर्शन हेतू लिफ़्ट लगाई जायेगी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजीव सचदेव, सुरेन्द्र ठक्कर, सचिव अरुण भण्डारी, संयुक्त सचिव सुरेन्द्र अरोड़ा ,सह कोषाध्यक्ष साकेत साहनी,अरुण गुजराल, दिनेश पुरी,रवि गंडोतरा, पूरणचंद झाम ,वीरेंद्र भगत, प्रबन्धक ब्रजेश मिश्र,सह प्रबन्धक गौरव अरोड़ा,जितेंद्र मालाकर,सतेन्द्र मालाकार एवं अन्य उपस्थित थे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments