Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बरमसिया के नेचर फोटोग्राफर हेमंत कुमार ने तोपचांची झील में खोजा पैराडाइज़ फ्लाईकैचर

 

धनबाद। बरमसिया के रहने वाले 20 वर्षीय हेमंत कुमार प्रसाद बीकॉम के स्टूडेंट है नेचर फोटोग्राफी का जुनून उन्हें आम लड़कों से अलग करता है वे अपनी पढ़ाई लिखाई के साथ मशहूर पर्यावरणविद व पक्षी विशेषज्ञ अखिलेश कुमार सहाय की धनबाद बर्डर्स की टीम के साथ धनबाद एवं उसके आसपास के जिलों में नए-नए बर्ड्स की प्रजाति ढूंढने के  काम में जुटे हैं। हेमंत बताते हैं कि धनबाद में नेचर से जुड़े मुद्दों पर काफी कुछ करने को है


पक्षियों की प्रजाति पहचानने में माहिर है हेमंत

धनबाद बर्डर्स के संस्थापक एके सहाय बताते हैं कि  हेमंत का प्रकृति और पक्षीयो से विशेष लगाव है वह धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों में कैंप के दौरान गंभीरता से  प्रकृति से जुड़े पहलुओं को समझता है वह 100 पक्षियों की पहचान कर सकता हैं। कई विशेष पक्षियों की खोज उन्हीं की वजह से संभव हो पाई है उन्हें छायादार क्षेत्रों में पक्षियों का पता लगाने में महारत हासिल है और हमारी कई खोजें उन्हीं की देन हैं। हाल ही में उन्होंने तोपचाची में  पैराडाइज़ फ्लाईकैचर और इंडियन पिट्टा  का पता लगाया। इसका महत्व मेरी सैकड़ों यात्राओं में निहित है, मैंने इस पक्षी को पहली बार धनबाद में देखा था। यह सबसे प्रतिष्ठित पक्षियों में से एक है और इसकी उड़ान शैली आकर्षक है और आप इन्हें बहुत कम ही देख पाते हैं।


Post a Comment

0 Comments