Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रोहड़ाबांध सिंदरी के आम नागरिकों ने बीआईटी सिंदरी छात्रावास में अनियमितता का आरोप लगाकर रणधीर वर्मा चौक पर दिया धरना


धनबाद। बीआईटी हॉस्टल नंबर ,26 के पीछे बन रहे तीन छात्रावास निर्माण में ठेकेदार  मैसर्स निरंजन राय कंस्ट्रक्शन कंपनी पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए टासरा  रोहड़ाबांध  सिंदरी के आम नागरिकों ने रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया। मौके पर धरना की अध्यक्षता करते हुए अनिल सिंह ने बताया बीआईटी सिंदरी में चल रहे भवन निर्माण में घोर अनियमितता बरती जा रही है  बराकर नदी के बालू के स्थान पर दामोदर नदी के मिट्टी युक्त घटिया बालू, चिमनी मिट्टी के स्थान पर कमजोर बांग्ला भट्टे का ईट का प्रयोग कर प्राक्कलन की अनदेखी की जा रही है इस अनियमितता से कमजोर भवन का निर्माण हो रहा है साथ ही राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। इसकी सूचना कंस्ट्रक्शन कंपनी को पत्र लिखकर दिया गया था इसके साथ में ही मुख्यमंत्री, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के विभागीय सचिव और बीआईटी सिंदरी के निदेशक को भी इस बाबत सूचित किया गया। आक्रोशित नागरिकों ने कहा कि बीआईटी सिंदरी में छात्रावास निर्माण में अनियमितता पर रोक नहीं लगी तो जल्द ही उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी सारी जवाबदेही जिला प्रशासन की ओर धरना प्रदर्शन में विकास कुमार ठाकुर, दिलीप कुमार दत्ता, विनोद महतो पांचू सिंह, विनोद विश्वकर्मा, सीमा देवी, रेशमी देवी, राधा देवी पार्वती देवी एवं अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments