Dhanbad: ब्राह्मण परिवार मंच ने धनबाद रेल मंडल के प्रबंधक द्वारा रेलवे अस्पताल के सहायक बसंत उपाध्याय के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार की कड़े शब्दों में भर्त्सना करते हुए रेल मंत्री से इनके अविलंब तबादले की मांग की है। सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासंघ झारखंड सह शाकद्विपीय ब्राह्मण परिवार मंच की बैठक सोमवार को धनसार में उपाध्यक्ष जयनंदन मिश्र व सचिव मुरलीधर मिश्र की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कहा गया कि सरकारी आदेश का पालन करने का खामियजा बसंत उपाध्याय को भुगतना पड़ा और डीआरएम का कोपभाजन बनाना पड़ा। असर्फी अस्पताल में भर्ती बसंत उपाध्याय गहरे अवसाद में है। बैठक में तय हुआ कि बसंत उपाध्याय से विप्र समाज के लोग जाकर मिलेंगे। रेलवे के किसी अधिकारी ने दो दिन तक बसंत उपाध्याय की सुध नहीं ली। इस मामले की गूंज जब दिल्ली में रेल भवन में पहुंची तब अधिकारियों की नींद टूटी है।उसके बाद डीआरएम कल रविवार को उन्हें देखने रेलवे अस्पताल पहुंचे। इधर केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल ने उसकी निंदा करते हुए उसे अमानवीय कहा है। बैठक में विप्र समाज के अन्य संगठनों से भी सड़क पर उतरने का आवाहन किया गया है, ताकि भविष्य में किसी अधिकारी को ब्राह्मणों को अपमानित करने का साहस नहीं जुटा सके। बैठक में डीआरएम द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगे जाने पर आंदोलनात्मक रणनीति अपनाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में यह भी तय हुआ कि डीआरएम के यहां किसी भी मांगलिक अथवा धार्मिक अनुष्ठान में ब्राह्मण नहीं जाएंगे। बैठक में उपाध्यक्ष जयनंदन मिश्र, युवा अध्यक्ष संतोष मिश्रा, उपाध्यक्ष जीतेश मिश्रा, प्रवक्ता रत्नेश मिश्रा, राजीव मिश्रा के साथ कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments