धनबाद। धनबाद के प्रख्यात चिकित्सक डॉ पी.एन. गुटगुटिया के द्वारा सन 1973 में स्थापित पाटलिपुत्र नर्सिंग होम, वर्तमान में पाटलीपुत्र मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल (यूनिट ऑफ पाटलिपुत्र नर्सिंग होम) के 50 वर्ष पूरे होने पर पुरे वर्ष स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। जिसे पुरे वर्ष अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक मनाया जायेगा, प्रत्येक माह के 15 तारीख को विभिन्न विभागों की निशुल्क चिकित्सक परामर्श एवं जांच की जा रही है। इस माह जनरल सर्जरी एवं वैस्कुलर सर्जरी की निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में करीब 200 लोगों ने चिकित्सीय सेवा का लाभ उठाया । इसका उद्घाटन एसएसपी संजीव कुमार, रेलवे अस्पताल के सीएमएस डॉ डीएल चौरसिया, डॉ सतीश चंद्र, डॉ सुभ्रत बनर्जी, और डॉक्टर निर्मल ड्रोलिया ने दीप प्रज्वलन कर किया। मौके पर एसएसपी संजीव कुमार ने कहा कि बड़े शहरों के निर्माण में वहां की मेडिकल सर्विस का बहुत बड़ा योगदान होता है। आशीर्वाद टावर में अगलगी की घटना में भी पाटलिपुत्र ने सराहनीय काम किया। इसके लिए वह धन्यवाद के पात्र हैं। डॉ निर्मल ड्रोलिया ने कहा कि आज पाटलिपुत्र मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल जिस मुकाम पर हैं इसका श्रेय डॉ पीएन गुटगुटिया को जाता है 31 जनवरी को अगलगी की घटना में 50 मरीज हमारे अस्पताल में एडमिट हुए जो पूरी तरह से ठीक होकर अपने घर गए। यह टीम वर्क है इसके लिए अस्पताल की चिकित्सीय टीम के साथ कर्मचारियों का भी महत्वपूर्ण योगदान है।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments