Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद आयकर बार एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, भारतेश सापड़ीया बने अध्यक्ष तथा मनीष पसारी बने सचिव




धनबाद। धनबाद आयकर बार एसोसिएशन, धनबाद की वार्षिक आम सभा (AGM) का आयोजन दिनांक 8 जुलाई 2026 को धनबाद क्लब के प्रांगण  में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभा में एसोसिएशन के 70 से अधिक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रगान से की गई।  कार्यक्रम का संचालन संगठन के सचिव एडवोकेट मनीष पसारी द्वारा की गई। इसके उपरांत संगठन के अध्यक्ष श्रीमान ललित झुनझुनवाला ने अपना अध्यक्षीय भाषण दिया। श्री झुनझुनवाला ने वर्ष 2025-26 में हुए कार्यक्रम एवं संगोष्ठी के लिए पूरी कार्यकारिणी एवं सदस्यों को धन्यवाद दिया। सचिव मनीष पसारी ने पूरे वर्ष में हुए कार्यक्रमों का सभी सदस्यों को विस्तृत विवरण प्रदान किया। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सीए विनय कुमार अग्रवाल द्वारा वर्ष का अंकेक्षित वित्तीय प्रतिवेदन (Audited Financial Report) प्रस्तुत किया गया, जिसे सदन द्वारा अनुमोदित किया गया। इसके उपरांत सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में भरतेश सपरिया को अध्यक्ष, सीए श्याम पसारी को उपाध्यक्ष, मनीष पसारी को सचिव, अधिवक्ता मनोज अग्रवाल एवं अधिवक्ता विकास गुप्ता को संयुक्त सचिव तथा सीए विनय कुमार अग्रवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के 11 पदों के लिए कुल 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। निर्वाचन अधिकारी राजेश सिंघल एवं आर बी गोयल के देखरेख  मे निर्वाचन के उपरांत सीए विवेक अग्रवाल, सीए रोहित चौधरी, अधिवक्ता विवेक पसारी, सीए मनोज सपरिया, सीए अमित डालमिया, अधिवक्ता नितिन हडोदिया, अधिवक्ता गोपाल शर्मा, अधिवक्ता पंकज केजरीवाल, अधिवक्ता कुंदन प्रकाश सिन्हा, अधिवक्ता विक्टर चंद्र तथा सीए अनुभव कनोडिया कार्यकारिणी सदस्य घोषित किए गए।

आम सभा के दौरान निवर्तमान कार्यकारिणी द्वारा विगत कार्यकाल में संपादित गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया गया। इस अवधि में एसोसिएशन द्वारा फरवरी माह में आयोजित राष्ट्रीय कर संगोष्ठी (National Tax Seminar), नियमित स्टडी सर्किल होली एवं दीपावली मिलन जैसे अनेक सफल कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनकी सदस्यों ने सराहना की।बैठक में भविष्य में सदस्यों के व्यावसायिक ज्ञानवर्धन, कराधान संबंधी सेमिनारों एवं अध्ययन कार्यक्रमों के नियमित आयोजन तथा आयकर अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं आयकर विभाग के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विस्तृत चर्चा हुई।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे एसोसिएशन की गरिमा एवं उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए सदस्यों के हितों की रक्षा तथा संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे। इसके उपरांत धनबाद के प्रतिष्ठित म्युचुअल फंड विक्रेता श्री जयप्रकाश अग्रवालजी नारायणी सिक्योरिटीज द्वारा बंधन म्युचुअल फंड के ऊपर में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, रविंद्र पटानिया, गोपाल अग्रवाल, अनिल मुकीम, केशव हड़ोदिया, सुरेंद्र पसारी, राजेश मटालिया, अरविंद डालमिया इत्यादि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments