Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हिन्दी साहित्य विकास परिषद् के 44वें स्थापना दिवस सह हिन्दी दिवस पर साहित्य महोत्सव का होगा भव्य आयोजन, 23 सितम्बर को कुमार विश्वास के साथ 26 लोगो की टीम करेगी म्युजिक के साथ कवि सम्मेलन और 24 सितम्बर को देश के सुप्रसिद्ध लोक गीतकार पदमश्री कैलाश खेर के बैण्ड कैलाशा के द्वारा होगी एक भव्य प्रस्तुति

 


धनबाद । हिन्दी साहित्य विकास परिषद् द्वारा अपने 44वें स्थापना दिवस सह हिन्दी दिवस के शुभ अवसर पर  23 सितम्बर  एवं 24 सितम्बर को भव्य रूप से साहित्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उक्त समारोह में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी समग्र हिन्दी साहित्य सेवा, साधना एवं सृजन के लिए देश के दो अंतर्राष्ट्रीय सुप्रसिद्ध युग वक्ता, युग कवि ख्यातिप्राप्त डॉ० कुमार विश्वास एवं सुप्रसिद्ध लोक गीतकार पदमश्री कैलाश खेर को इस वर्ष का "दिलीप चंचल साहित्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। संस्था के सचिव राकेश शर्मा ने धनबाद क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि कोयलांचल के इतिहास में पहली बार इतने भव्य रूप से साहित्यिक महोत्सव मनाया जा रहा है। यह आयोजन शहर के गोल्फ ग्राउंड में मनाया जाएगा। हिन्दी साहित्य विकास परिषद् द्वारा एक बहुलाभकारी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें किसी भी व्यक्ति को कोई चिकित्सीय परामर्श नहीं दिया जाएगा। बल्कि उनका बौद्धिक एवं मानसिक मनोरंजन होगा। कुमार विश्वास के प्रेम गीत एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कवितायें ठहाकों से भरी हास्य रचनायें आमलोगो को गुदगुदायेंगी एवं हंसायेंगी। कुमार विश्वास का कार्यक्रम  23 सितम्बर  (शनिवार) को होगा। पहली बार म्युजिक के साथ कवि सम्मेलन होगा। जिसमें कुमार विश्वास के साथ 26 लोगो की टीम रहेगी। यह कार्यक्रम शाम 7 बजे से शुरू होगा और लगभग 3 घंटे का होगा।

कैलाश खेर के बैण्ड कैलाशा की होगी भव्य प्रस्तुति- संजय आनंद 

संस्था के अध्यक्ष संजय आनंद ने बताया कि साहित्य महोत्सव के दूसरे दिन  24 सितम्बर  (रविवार) को देश के सुप्रसिद्ध लोक गीतकार पदमश्री कैलाश खेर के बैण्ड कैलाशा के द्वारा एक भव्य प्रस्तुति होगी । कैलाश कार्यक्रम में कैलाश जी के साथ 20 लोगो की टीम रहेगी और लगभग 2 घंटे का कार्यक्रम होगा।साथ ही साथ झारखंड के प्रतिनिधि, कवियों का काव्य ग्रन्थ एवं साहित्य ग्रन्थ का लोकार्पण क्रमश पहले दिन डॉ० कुमार विश्वास के हाथों एवं दूसरे दिन पदमश्री कैलाश खेर के हाथो सम्पन्न होगा। समिति के महेश प्रधान ने कहा कि साहित्य ग्रन्थ नवोदित रचनाकारों को प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है। साथ ही साथ नवोदित रचनाकारों से अपील की जाती है कि वे इसी तरह अपनी रचनायें परिषद तक पहुंचाते रहें। परिषद उन्हें एक सम्मानजनक उचित स्थान देगी। आयोजन समिति के वीरेन्द्र भगत ने बताया कि हिन्दी के उत्तरोतर विकास के लिए इस तरह के साहित्य महोत्सव आम जनों में एक नई चेतना पैदा करेगी। इस बार का साहित्य महोत्सव अपने आप में एक खास महोत्सव है। वार्ता में मौजूद राजेश सिंह ने कहा कि महोत्सव की तैयारियां जोरो से चल रही हैं। आम जनो से अपील है कि वे इस महोत्सव में शामिल होकर हिन्दी के विकास में सहायक सिद्ध हों। चेतन गोयनका ने कहा कि कैलाश खेर एवं कुमार विश्वास के गीतो से सराबोर होगा धनबाद शहर का गोल्फ ग्राउंड आम जनो से अपील है कि कार्यक्रम में अपनी सहभागिता अवश्य प्रदान करें।

प्रवेश पत्र के माध्यम से आम जन कर सकेंगे प्रवेश

राकेश शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में प्रवेश पत्र के माध्यम से ही आम जन प्रवेश कर सकेंगे। कार्यक्रम का प्रवेश पत्र संस्था द्वारा बनाये गये विभिन्न सेन्टरों पर उपलब्ध होगा विशेष जानकारी के लिए मोबाइल नंबर - 9608385966,8340202366 9835142301,79090698469431120675,94311200309334098595 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

ये रहे मौजूद

प्रेस वार्ता में संस्था के अध्यक्ष संजय आनंद, सचिव राकेश शर्मा आयोजन समिति के महेश प्रधान, विरेन्द्र भगत, राजेश सिंह (बम्मी), चेतन गोयनका, जयप्रकाश अग्रवाल, दीपक संचेती आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments