धनबाद: शहर में बढ़ते अपराध और लूटपाट की घटनाओं से परेशान आम शहर वासियों के लिए अच्छी खबर लूट व डकैती के 7 अलग – अलग कांड में शामिल मकबूल अंसारी और अकबूल अंसारी को गिरफ्तार करने में धनबाद पुलिस ने सफलता पाई है। बुधवार को एसएसपी संजीव कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में मीडिया को बताया कि पिछले दिनों 8 अगस्त को टुंडी थाना अंतर्गत मिडलेंड माइक्रो फिन लिमिटेड के सेंटर ऑफिसर के साथ लुटपाट का प्रयास अपराधियों के द्वारा किया गया था। गांव के लोगों और पुलिस की सक्रियता के कारण अपराधी अपने मंसूबे में कामयाब नही हो सके। पुलिस गिरफ्त में आए अपराधियों से पूछताछ में पूर्व के 7 कांड जिनमे टुंडी थाना क्षेत्र में घटित तीन, बरवाअड्डा थाना अंतर्गत एक, एमपीएल ओपी क्षेत्र अंतर्गत दो और राजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक आपराधिक घटना का उदभेदन किया गया।अपराधियों के पास से एक देसी पिस्टल, पांच गोली, एक मोबाईल और लुटकांड में प्रयुक्त बाईक बरामद की गई है। मिडलेंड माइक्रो फिन लिमिटेड के सेंटर ऑफिसर के साथ लुटपाट के प्रयास की घटना पिछले 8 अगस्त की है। सेंटर ऑफिसर मनियाडीह से महिला समूह से पूर्व में प्रदत्त मासिक किश्त की राशि 52 हजार रू कलेक्शन करके अपने शाखा मोटरसाईकिल से लौट रहे थे। तभी दो बाईक पर पांच अपराधी वादी का पीछा करके उन्हें रोकवाया और पिस्टल का भय दिखाकर उनसे पैसे लूटने का प्रयास किया जिसपर वादी हेलमेट से एक अपराधी को धक्का देकर शोर मचाते हुए गांव की तरफ भाग निकले। इधर अपराधी भी उनका पीछा किया। इसी दौरान पुलिस को भी सूचना मिल चुकी थी,जिसके बाद स्थानीय ग्रामीण और पुलिस की सक्रियता से उपरोक्त दोनों अपराधी पकड़े गए जबकि शेष तीन अपराधी भागने में सफल रहे। पुलिस उन बाकी अपराधियों की तलाश कर रही है।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments