धनबाद। केंद्रीय हॉस्पिटल में फर्जी तरीके से नौकरी लेने और कार्य करने का मामला सामने आया है। भोला डोम नामक व्यक्ति का कहना है की उसके हुबहू नाम का एक व्यक्ति है जो उसकी जगह पर केंद्रीय हॉस्पिटल में नौकरी कर रहा है। भुक्तभोगी जब एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज के कार्यालय पहुंचा तब उसे इस फर्जीवाड़े का पता चला। उसके द्वारा बीसीसीएल के सीएमडी को पत्र लिखकर शिकायत किया गया है और जांच का अनुरोध किया गया है। आरोपकर्ता भोला डोम का कहना है की जो व्यक्ति उसकी जगह नौकरी कर रहा है उसका नाम श्रीकांत बांसफोर है और उसके पिता का नाम बंशी बांसफोर है। जबकि वो भोला डोम के नाम से नौकरी कर रहा है और कम्पनी के क्वार्टर को अपने नाम पर लेकर किराया पर दे दिया है। ये व्यक्ति मेरे साथ-साथ कंपनी को भी दोखा दे रहा है।
अरोपकर्ता ने खुद को बताया असली भोला डोम
वहीं जिस भोला डोम पर आरोप लगाया गया है और उसका असली नाम श्रीकांत बांसफोर बताया जा रहा है उसने भी अपना पक्ष मीडिया को बताया। उसका कहना है की वो ही भोला डोम है और वो ऐसे किसी भी आरोप को सच नहीं मानता है। 1989 से वो बीसीसीएल के केंद्रीय हॉस्पिटल में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। इतने सालों बाद ये व्यक्ति गलत आरोप लगाने आए है। जिसमें जरा सी भी सच्चाई नहीं है।


.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments