धनबाद। टोटो चालको द्वारा पुलिस पर हमले के बाद एक बार फिर से पार्किंग विवाद की चर्चा हो रही है। पुराना बाजार में पार्किंग विवाद नया नहीं है इससे पहले भी कई बार दुकानदारों और टोटो चालकों के बीच कई दफा विवाद हो चुका है। विवाद को सुलझाने के लिए पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भीड़भाड़ वाले इलाके बाजार में टोटो की परिचालन से हो रही दिक्कतों को देखते हुए ट्रैफिक डीएसपी को पत्र सौंपकर कर टोटो से निजात दिलाने का आग्रह किया था लेकिन बीच बाजार भीड़भाड़ वाले इलाके में टोटो का परिचालन बदस्तूर जारी है। आज तक इसका स्थाई समाधान निकलाने में सफलता नहीं मिली है।
लंबे समय से स्थायी पार्किंग की मांग कर रहा है टोटो संघ
टोटो संघ पुराना बाजार स्थित रत्नेश्वर मंदिर व रेलवे-स्टेशन के दक्षिणी छोर पर बनी नई सड़क के पास ई रिक्शा चालकों के लिए स्थायी पार्किंग की व्यवस्था करने व अन्य स्थानों को भी पार्किंग के लिए चिन्हित करने की मांग कर चुका है। संघ का कहना है कि पार्किंग के लिए शुक्ल तय कर दिया जाए तो उसके भुगतान के लिए भी चालक तैयार हैं।
पुराना बाजार चैंबर ने पुलिस पर हमले की निंदा
पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव श्रीकांत अग्रवाल ने टोटो चालकों के द्वारा पुलिस पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा किया है। उन्होंने बताया कि टोटो रिक्शा के तेज रफ्तार का शिकार पहले दुकानदार और आम लोग होते थे आज इन्होंने पुलिस को भी नहीं छोड़ा।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments