धनबाद। गुरुवार को शार्प साइट आई हॉस्पिटल बारामुडी एवं श्री श्याम मंडल धोवाटाडं के सौजन्य से अंबे विला अपार्टमेंट धोवाटांड़ में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 100 से अधिक लोगों ने अपना निःशुल्क नेत्र जांच करवाया। नेत्र जांच शिविर में महिलाएं, पुरुष , बच्चे एवं बुजुर्गों के साथ आसपास के इलाके धोवाटांड़ , बैंक मोड़ समेत धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों से लोग उपस्थित थे। शार्प साइट अस्पताल के द्वारा की गई नेत्र जांच से शिविर में आए हुए सभी लोग बहुत ज्यादा संतुष्ट दिखे।शिविर में मौके पर शार्प साइट आंख अस्पताल की तरफ से असिस्टेंट मैनेजर विश्वास राज , विशाल मिश्रा एवं नितेश कुमार एवं श्री श्याम मंडल धोवाटांड़ की तरफ से श्याम सुंदर शाह , अनीश गुप्ता , राजेश केजरीवाल , जितेंद्र अग्रवाल ,मनमीत सिंह , विकास अग्रवाल , विशाल मित्तल , राकेश केजरीवाल , अशोक मित्तल , संजय अग्रवाल , अभिषेक कुमार , सिद्धार्थ अग्रवाल , गौरव गर्ग इत्यादि मौजूद थे*


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments