Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गो सम्मान आह्वान अभियान गो माता पहुँची अनुमंडल कार्यालय


धनबाद। चिलचिलाती धूप में गो माता के साथ आज *पवित्रम सेवा धाम* से *SDO कार्यालय* तक सैंकड़ों गो भक्तों ने गो माता को राष्ट्र माता एवं गो हत्या बंदी के लिए शांति पूर्ण यात्रा की और  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नाम 11000 हस्ताक्षर सहित ज्ञापन सौपा।  इस ज्ञापन की प्रति राष्ट्रपति महोदया, झारखंड राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को भी दी गई l 

इस यात्रा में सबसे बड़ी बात यह रहा कि  गो माता स्वयं साथ में गई। बड़ी संख्या मे युवा, मातृशक्ति और 90 वर्ष के वृद्ध भी आज गो माता की पुकार लेकर पहुँचे। सभी ने अनुमंडल  कार्यालय पहुँचकर गो माता की स्तुति वंदना की और हाथ जोड़कर गो माता की करुण पुकार को अनुमंडल पदाधिकारी  साहब के सामने रखा । इस अभियान मे पवित्रम सेवा परिवार के साथ साथ धनबाद की दोनों गो शालाओं का,  गायत्री परिवार का, इस्कॉन का, ब्रह्मकुमारी का, विश्व हिन्दू परिषद का,  समस्त गो भक्तों एवं माताओं बहनो युवाओं का साथ मिला । बहुत ही अल्प समय मे 11000 हस्ताक्षर कराकर भेजना पूरे धनबाद के लिए गौरव का विषय है। इसकी जानकारी पवित्रम सेवा धाम के मीडिया प्रभारी राम नारायण राय ने दी है।

Post a Comment

0 Comments