धनबाद। भारतीय बौद्ध महासभा धनबाद के पूर्व निर्धारित अभियान,, विश्व शान्ति धम्म यात्रा,, तैतूलतल्ला मैदान से आरम्भ हुई, इसके पूर्व अनेको महिला पुरुष उपासक भिखु माणीकृति बौद्ध गया, भिखु अशोकमित्र प्रशांत भंते, भिखु करुणासागर, भंते प्रकाश मित्र, के द्वारा त्रिशरण, पंचाशील का पाठ कर एक कतार मे ट्रॉफीक सुरक्षा को सम्मान देते हुए बैंक मोड़ आये जहाँ पर प्रधान गुरुद्वारा के द्वारा धम्म यात्रियों का स्वागत पुष्प वर्षा कर की गई, तथा सभी को शरबत और घुघनी का लंगर दर्जनों सिख युवती और युवकों ने दौड़ दौड़ कर सेवा की। भिखुओ को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। वही नया बाजार सुभाष चौक के पास अब्दुल हामिद फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष के शमीम शाह, शाहिद, महफूज आलम, अब्दुल कलाम,जफ़रु अंसारी, जाफर खान सहित दर्जनों द्वारा भिखुओ सहित अन्य यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर ठन्डे पानी पिलाया, इस तरह से ही शहीद राजू यादव चौक पर ईसाई सामुदाय द्वारा कोल ड्रिक्स पिलाया गया। पूरी दुनिया के अंदर बनी युद्ध की स्थिति को सिर्फ मानवीय क्षति नहीं अपितु प्राकृति नियमों को तबाह करने वाली है, आज का दिवस ऐसे महामानव जिन्होंने करुणा मैत्री के आधार पर प्रकृति संरचनाओ को संरक्षित करने का दुनिया भर मे सन्देश दिया। वही आज का अभियान भाई चारे को मजबूत करने को लेकर विश्व मे शान्ति के लिए किया गया एक प्रयास बताया गया।
अभियान को सफल करने में बलविन्द्र सिंह,गुरुद्वारा समिति के साथ मुंबई से यात्रा मे शामिल होने आये युवा उधमी बीरबल रविदास के आलावा महासंघ के प्रेम बच्चन, गुलाब सिंह मौर्या, बीरेंद्र रजक, रामप्रीति प्रसाद, भास्कर आनंद,अनिल हाजरा,ब्रजेश कुमार, श्वेता कुमारी, अंजलि, आरती, शिवानी, संदीप रजक, नरेश सिंह चंद्रवंशी,एस. पी. चौहान, सुदेश दास, अरविन्द भारती, विद्यार्थी सिंह, नन्दलाल पासवन.बिनोद चंद्रवंशी,बबलू दास,मिथिलेश प्रसाद, मंजू आनंद, गोंविद दास, आनंदी दास, बुद्ध सम्राट अशोक और बोधिसत्व बाबा साहेब अम्बेडकर के आदमकद फोटो पंचशील आदि ले कर चल रहे थे ।
.jpg)


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments