Hot Posts

6/recent/ticker-posts

डॉ. जे. के. सिन्हा मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल धनबाद में रक्तदान शिविर का हुआ सफल आयोजन

 


धनबाद। शिक्षा केवल सूचना का आदान-प्रदान नहीं, बल्कि संवेदनाओं का निर्माण है। इसी उद्देश्य को चरितार्थ करते हुए, डॉ. जे. के. सिन्हा मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल, धनबाद के प्रांगण में आज शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों के लिए एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय की संस्थापिका डॉ. शोभा सिन्हा ने कहा, "हमारा मानना है कि एक शिक्षक का कार्य विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम पढ़ाना नहीं, बल्कि उन्हें करुणा, परोपकार और सामाजिक सरोकार जैसे व्यावहारिक पाठों से भी अवगत कराना है। आज हमारे शिक्षकों ने स्वयं रक्तदान कर यह संदेश दिया है कि राष्ट्र निर्माण में केवल कलम ही नहीं, बल्कि सेवाभाव का भी उतना ही महत्व है।"रक्तदान शिविर की इस कार्यक्रम के आयोजन करने वाले विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी. जगदीश राव ने कहा कि आज जब हमारे बच्चों की जिंदगी व्यावहारिक धरातल से दूर वर्चुअल होते जा रही है यह हम शिक्षकों की सामाजिक जिम्मेदारी है कि हम अपने कार्यों के माध्यम से बच्चों में सामाजिक चेतना जागृत करें और उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दें। हमें गर्व है कि हमारे विद्यालय परिवार ने इस सामाजिक सरोकार में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्राचार्य डॉ. राव ने समय पर सहायता प्रदान करने के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल   ब्लड बैंक के अधिकारियों एवं अस्पताल प्रबंधन के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने रक्तदान करने वाले अपने सभी शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों की सेवा भावना की सराहना की। विद्यालय के बच्चों ने भी अपने सर एवं मैडम द्वारा रक्तदान किये जाने को उनके लिए प्रेरणा बताया एवं भविष्य में उनके द्वारा भी इस तरह के कार्य में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की बात कही। प्राचार्य डॉ. बी. जगदीश राव के साथ साथ आज रक्तदान करने वालों में, शिक्षिका प्रियंका आनंद, शिक्षक राजा पॉल, पंकज मिश्रा, आनंद सहाय, उमेश दास, दिनेश ठाकुर, आदित्य रंजन, देबब्रत दास, वीरराज, अमित कुमार दास, अभिनय मंडल, रोशन सिंह, कामेश कुमार के साथ सहायक कर्मी अमित कुमार सिन्हा, सदाम हुसैन, विमल सिंह, राजू महतो, गजेंद्र गिरी, शिशिर मंडल इत्यादि शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments