Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भक्तिमय संगीत के साथ झूला झूलकर गायत्री शक्तिपीठ बस्ताकोला में सावन महोत्सव सह मिलन समारोह बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया

 


धनबाद। गायत्री शक्तिपीठ बस्ताकोला में सावन महोत्सव सह मिलन समारोह बड़े ही उत्साह एवं उमंग के साथ संपन्न हुआ। जिला के विभिन्न क्षेत्रों से हरे परिधान में बड़े उत्साह पूर्वक सभी बहने कार्यक्रम में शामिल हुई l दीप प्रज्वलन एवं  मंगल स्तुति के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम मे मंगल भजन, गीत, झूला तथा कई मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहयोग हेतु ट्रस्ट मंडल के ट्रस्टी गण एवं गणमान्यजन  उपस्थित थे। ट्रस्ट मंडल की ओर से सबों के लिए सुंदर व्यंजन की व्यवस्था बनाई गई थी। अंत में सबके लिए सद्बुद्धि सबके लिए उज्जवल भविष्य एवं सबके मंगलमय जीवन की शुभकामना के साथ शांति पाठ से कार्यक्रम का समापन किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम देवालय प्रबंधन समिति की कर्मठ एवं ऊर्जावान बहने बड़े ही सुंदर ढंग से व्यवस्थित किया एवं युवा भाइयों का भरपूर सहयोग मिला। 




Post a Comment

0 Comments