धनबाद। डीवीसी ने बिना किसी पूर्व सूचना के शहर में मेंटेनेंस के नाम पर 3 घंटे से भी अधिक बिजली आपूर्ति बाधित रखा। सुबह 8 बजे से गुल बिजली रानी 11 बजे के बाद लौटी। इसके बाद भी घंटो बिजली का आना जना लगा रहा। बिजली की स्थिति जानने के लिए उपभोक्ताओं ने जब सब स्टेशन का नंबर लगाया तो हमेशा की तरह ही नंबर घंटों व्यस्त दिखा।इस बीच बिजली न रहने से उमस घर भरी गर्मी में लोग घरों में परेशान दिखे। सुबह-सुबह बिजली न रहने से लोगों के घरों में पानी का मोटर नहीं चला। धनबाद डिवीजन के कार्यपालक अभियंता शिवेंद्र कुमार ने बताया कि मेंटेनेंस के नाम पर डीवीसी ने पुटकी ग्रिड से निकलने वाली गोधर वन और गोधर तू सर्किट तथा गणेशपुर वन और टू सर्किट 3 घंटे बंद रखा। इस कारण बैंक मोड, केंदुआ, करकेंद्र, जोड़ाफाटक, हावड़ा मोटर गांधीनगर, हीरापुर, धैया से सटे इलाकों में बिजली बाधित रही।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments