धनबाद। आज झमाडा धनबाद के अनुकंपा आश्रितों ने 534 दिन धरना में बीत जाने के पश्चात सपरिवार अपने बीवी, बच्चो और वृद्ध महिलाओं के साथ रैली निकाली। रैली झमाडा कार्यालय से आरंभ होकर सपरिवार रणधीर वर्मा चौक होते हुए उपायुक्त कार्यालय गई। उपायुक्त को ज्ञापन दिया वहां से पुन वापसी पर झमाडा कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया गया।
मो अजहर खान झामाडा आश्रित ने कहा की वर्ष 2006 से वर्ष 2010 तक झमाडा में जिस प्रकार अनुकंपा बहाली हुई उसी प्रकार हमसभी को बहाली किया जाए। एमडी साहब ये बोल कर बहाली करने से इनकार कर देते हैं कि माडा में बोर्ड गठित नही है जबकि आश्रितों का आरोप है कि बिना बोर्ड के एमडी साहब सभी को मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत कैसे बहाली कर रहे हैं।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments