Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ऑल इंडिया टेंट एसोसिएशन की नेशनल कांफ्रेंस दुबई के होटल ‌ ग्रैंड रेजीडेंसी में आयोजित हुई, प्रदीप कुमार सिंह ने 18 प्रतिशत जीएसटी टैक्स पर विरोध जताया

 


धनबाद। ऑल इंडिया टेंट एसोसिएशन की नेशनल कांफ्रेंस दुबई के होटल ‌ ग्रैंड रेजीडेंसी में  13 सितम्बर से 17 सितम्बर तक आयोजित हुई। इस बैठक में पूरे भारत वर्ष 27 राज्यों के 450 सौ डेलीगेट ने भाग लिया। नेशनल कांफ्रेंस में झारखंड प्रदेश टेंट एसोसिएशन के चेयरमैन  प्रदीप कुमार सिंह और अध्यक्ष सुशील वर्मा ने प्रदेश में टेंट डेकोरेटर्स के उपर हो रहे परेशानियो से अवगत कराया। विशेष तौर पर सरकार के द्वारा लगाए गए 18 प्रतिशत जीएसटी टैक्स पर विरोध जताते हुए केन्द्रीय अध्यक्ष  रवि जिन्दल ने बताया कि सरकार को इस टैक्स को घटाना चाहिए। सरकार यदि इस पर कोई निर्णय नहीं लेती है तो पुरे भारत वर्ष के टेंट व्यापारी एक होकर सरकार के विरुद्ध कदम उठाने पर मजबूर होंगे। कांफ्रेंस में पुरे झारखंड प्रदेश से पदाधिकारियों के अलावा 10 लोग शामिल हुए।




Post a Comment

0 Comments