Dhanbad। सोमवार की संध्या जोडाफाटक के इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोसिएशन सभागार में धनबाद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड सभी समाजिक संगठन की पहल पर आयोजित वृहत बैठक व्यापारियों ने भय और असुरक्षा का माहौल को एसएसपी संजीव कुमार के सामने उठाया । Ssp संजीव कुमार ने व्यापारियों को संबोधित करते बताया कि धनबाद में जेल में बंद अमन गैंग और देश से बाहर प्रिंस खान के द्वारा अपराधी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। यह साइकोलॉजिकल वार है इसमें डरा धमका कर रंगदारी मांगी जा रही है। एसएसपी ने व्यापारियों को डरने की बजाय धमकी मिलने पर तुरंत इसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कही। उन्होंने बताया कि प्रिंस खान खाड़ी देश में छुपा है, उसको लाने के लिए विदेश मंत्रालय और इंटरपोल सक्रिय है। उन्होंने बताया कि जिस खाड़ी देश से बैठकर प्रिंस खान व्यापारियों को धमकी दे रहा है वहां भी फोन कॉल्स को बंद करने का बंद करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने व्यापारियों से पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात करें और जिले में अपराध से निपटने में सहयोग भी मांगा। उन्होंने कहा कि जिन किसी व्यापारी भाई को हथियार के लिए लाइसेंस, चाहिए डीएसपी कार्यालय में आवेदन दे सकते हैं।
क्या कहा व्यापारियों
व्यापारी सुरेंद्र ठक्कर ने कहा कि आए दिन रंगदारी के लिए हमें धमकियां मिल रही है कुछ लोगों ने मजबूरन पैसे भी पहुंचाएं हैं। जीटा के महासचिव राजीव शर्मा ने बताया कि आज पुलिस का अपराधियों में खौफ नहीं है बल्कि अपराधियों का खौफ व्यापारियों में दिख रहा है। आज व्यापारी डरे सहमे हुए हैं। उन्होंने 2010 की याद ताजा करते हुए बताया कि बिहारी लाल चौधरी और राजेश चौथानी की हत्या के बाद जिले में कई दिनों तक दुकान बंद रही। उस समय डेढ़ सौ व्यापारियों को पुलिस ने बॉडीगार्ड उपलब्ध कराया था लेकिन तत्कालीन एसपी ने सभी बॉडीगार्ड्स वापस ले लिए और व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि आपकी सुरक्षा पुलिस के जिम्मे है और अपराध पर अंकुश लगाया था। एक बार फिर व्यापारियों का समूह पुलिस को आशा भरे नजरों से देख रहा है उन्होंने जिले में पुलिस व्यापारी समन्वय समिति को पुनर्जीवित करने का आग्रह किया। पूर्व जिला चेंबर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि आमतौर पर इतनी बड़ी संख्या में व्यापारी किसी सेमिनार में इकट्ठा होते थे लेकिन आज सुरक्षा को लेकर व्यापारी एकत्रित हुए हैं। उन्होंने बताया कि आए दिन रंगदारी के लिए मिलने वाली धमकियों से व्यापारी वर्ग सहमा हुआ है। उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक व्यापारी ने अपनी बेटी के शादी के लिए रखे पैसे देकर अपराधियों से पीछा छुड़ाया उसका कहना था जान रहेगी तो पैसे आ जाएंगे। जिला चेंबर के अध्यक्ष चेतन गोयंका ने बैठक में आने के लिए एसएसपी संजीव कुमार का स्वागत करते हुए कहा कि अपराध से निपटने में व्यापारी पुलिस को हर तरह का सहयोग प्रदान करेगा। इस बैठक में पांच विधानसभा क्षेत्र से 18 चैंबर के लोग मौजूद थे।
जिला प्रशासन को 15 दिनों की मिली मोहलत
इसके उपरांत बैठक में घोषणा की गई कि जिला प्रशासन को पन्द्रह दिनों का मोहल्त देनी चाहिए और इसके बाद आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इस घोषणा के बाद बैठक में हंगामा होने लगा कि जिला प्रशासन का आश्वासन तो पिछले तीन महीने से मिल रहा है और अपराधियों द्वारा रोज घटना को अंजाम दिया जा रहा , तो आखिर आज की बैठक क्यों बुलाई गई? जबकि पहले से ही निर्णय लिया गया था कि आगामी 22सितम्बर से अनिश्चितकालीन धनबाद बंद का आह्वान किया जाएगा। इस बात को लेकर व्यापारियों के बीच आपस में ही मतभेद दिखा और हंगामा होने लगा। अंत में निर्णय लिया गया कि कल कोर कमेटी की बैठक होगी उसके बाद आंदोलन की घोषणा की जाएगी। बैठक को जिला चेम्बर के अध्यक्ष चेतन गोयनका, एस एस पी संजीव कुमार, जिला चेम्बर के संरक्षक सुरेन्द्र ठक्कर, राजीव शर्मा, प्रमोद गोयल, बिल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय सिंह, बाजार समिति के जितेंद्र अग्रवाल, डीएम डीए के अध्यक्ष कौशल किशोर सिंह, केशव हरोदिया, बब्लू सिंह, डाक्टर चन्दन, गोपाल भट्टाचार्य, ललित अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, बलिराम सिंह, राकेश इंदर सिंह, सोहराब खान सहित अन्य ने संबोधित किया।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments