Hot Posts

6/recent/ticker-posts

टाटा पावर ने धनबाद में लॉन्च किया ईज़ी होम ऑटोमेशन; अब हर घर बनेगा स्मार्ट, सुरक्षित और ऊर्जा-कुशल

 





अब अपने बिजली के उपयोग को तुरंत देखें और उस पर रखें लगातार नज़र, घर के उपकरणों को बनाएं स्मार्ट और पाएं पहले से बेहतर सुरक्षा

धनबाद, 16 फरवरी 2026:  टाटा पावर ने धनबाद में अपनी टाटा पावर ईज़ी होम सोल्यूशन सेवा शुरू की है। अब यहां के तेज़ी से बढ़ते शहरी और अर्ध-शहरी घर स्मार्ट होम सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। यह सुविधाएं अत्याधुनिक होने के साथ-साथ, इस्तेमाल में बहुत ही आसान हैं। भरोसे और नवाचार की टाटा पावर की विरासत को आगे बढ़ाते हुए, ईज़ी होम लेकर आता है, लाइटिंग से लेकर सुरक्षा तक, सब कुछ आपके फोन ऐप के नियंत्रण में। इसके साथ आप आसानी से घर की लाइटें, क्लाइमेट, और सुरक्षा सिस्टम कंट्रोल कर सकते हैं। यह न केवल आपके जीवन को आसान और सुरक्षित बनाता है, बल्कि बिजली की बर्बादी रोककर पर्यावरण को भी लाभ पहुँचाता है। टाटा पावर ईज़ी होम पोर्टफोलियो में स्मार्ट सॉकेट, टच पैनल स्विच, पुराने स्विच को स्मार्ट बनाने वाले कनवर्टर और मोशन सेंसर शामिल हैं। इन्हें बिना किसी बड़े बदलाव के घर के पुराने बिजली कनेक्शनों में आसानी से लगाया जा सकता है। धनबाद के नए और पुराने, दोनों तरह के घरों के लिए ये समाधान एकदम सही हैं। इन समाधानों में ओवरलोड सुरक्षा और स्मार्ट ऑटोमेशन की सुविधा दी गई है, जो वोल्टेज के उतार-चढ़ाव के दौरान बिजली के उपकरणों को सुरक्षित रखते हैं। ऑटोमेटेड शेड्यूलिंग की मदद से आप एसी, फ्रिज, पंखे और वॉशिंग मशीन जैसे उपकरणों को केवल ज़रूरत के समय चलने के लिए सेट कर सकते हैं, जिससे बिजली की बर्बादी नहीं होती। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ये सिस्टम इंटरनेट न होने पर (offline) भी काम करते हैं, ताकि कनेक्टिविटी की समस्या होने पर भी आपकी सुविधा में कोई कमी न आए। एक सामान्य परिवार, जहाँ दो एसी के साथ फ्रिज, पंखा, गीज़र और वॉशिंग मशीन का उपयोग होता है, वहाँ ईज़ी होम ऑटोमेशन अपनाकर बिजली की सालाना खपत में 15% तक की कमी लाई जा सकती है। आसान शब्दों में कहें तो, इससे एक परिवार हर साल 1,300 यूनिट से ज्यादा बिजली बचा सकता है, जिससे आपके बिजली बिल में सालाना करीब ₹10,000 की बचत होगी। बिजली की यह बचत पर्यावरण के लिए भी उतनी ही फायदेमंद है—इससे हर साल लगभग 1.1 टन कार्बन उत्सर्जन कम होता है, जो कि हर साल 15 पेड़ लगाने के बराबर है।

पैमाना / विवरण अनुमानित लाभ

बिजली की खपत में कमी लगभग 15% सालाना

बचाई गई बिजली की यूनिट 1,300+ यूनिट प्रति वर्ष

बिल में अनुमानित बचत लगभग ₹10,000 सालाना

कार्बन उत्सर्जन में कमी हर साल लगभग 1.1 टन CO₂ 

पर्यावरण पर प्रभाव ≈ 15 पेड़ लगाने के बराबर

*Based on a household operating two air conditioners along with a refrigerator, fan, geyser, and wmachine.

बचत का मुख्य कारण एसी का स्मार्ट यानी समझदारी भरा इस्तेमाल है, जिससे कमरा ज़रूरत से ज़्यादा ठंडा नहीं होता और मशीन बेवजह नहीं चलती। इसके अलावा, बिजली के सामानों को ज़रूरत के हिसाब से चलाने और बंद रखने की सुविधा भी बिजली बचाने में मदद करती है। देखें और खुद अनुभव करें! लोगों को इस तकनीक को करीब से समझाने के लिए धनबाद में एक विशेष 'इंटरैक्टिव एक्सपीरियंस डेमो वॉल (अनुभवात्मक डेमो वॉल)' लगाई गई। यहाँ आने वाले लोग खुद ऐप और स्विच का उपयोग कर देख सकते थे कि घर को स्मार्ट कैसे बनाया जाता है और बिजली की बचत कैसे होती है। अपनी औद्योगिक शक्ति और लगातार विकास के लिए मशहूर धनबाद के लोगों के बीच अब स्मार्ट घर और बिजली बचाने वाली तकनीकों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। टाटा पावर ईज़ी होम इसी बदलाव को आगे बढ़ा रहा है। यह सुविधा यहां के परिवारों को बिजली की सही बचत करने और अपने घर को सुरक्षित एवं आधुनिक बनाने में मदद करेगी।

धनबाद में ईज़ी होम की शुरूआत टाटा पावर की '100 शहर, 1 उद्देश्य' पहल का हिस्सा है। इसका लक्ष्य बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे और मध्यम शहरों के आधुनिक भारतीय घरों के लिए स्मार्ट तकनीक को आसान, सस्ता और व्यावहारिक बनाना है।

Post a Comment

0 Comments