Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मारवाड़ी युवा मंच श्री श्याम मंदिर झरिया में संजीव कुमार ने किया संवाद — युवा मंच ने खुलकर किया समर्थन का ऐलान





धनबाद। धनबाद नगर निगम चुनाव में महापौर पद के समर्थित प्रत्याशी श्री संजीव कुमार आज मारवाड़ी युवा मंच द्वारा श्री श्याम मंदिर, झरिया में आयोजित बैठक में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने देवतुल्य जनता के साथ सार्थक संवाद करते हुए उनकी समस्याओं, सुझावों एवं क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान क्षेत्र में रोजगार सृजन, सामाजिक सहभागिता को सशक्त बनाने एवं युवाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर ठोस रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। श्री संजीव कुमार ने कहा कि जनसहयोग और सहभागिता से ही एक सशक्त, समृद्ध और विकसित धनबाद का निर्माण संभव है।इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच ने सर्वसम्मति से श्री संजीव कुमार को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की, जिससे उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।

श्री संजीव कुमार ने युवा मंच के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह समर्थन उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है, और वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

Post a Comment

0 Comments